फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   police arrested wife and her lover

पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को किया काबू

Wed, 24 Feb 2016 04:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मलोट (मुक्तसर)
ब्यूरो/अमर उजाला, मलोट (मुक्तसर) Updated Wed, 24 Feb 2016 04:45 PM IST
विज्ञापन
police arrested wife and her lover
गांव दानेवाला में 14 फरवरी की रात हुई कुलविंदर सिंह (35) की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने उसकी पत्नी परमजीत कौर और उसके प्रेमी करन शर्मा निवासी पटेल नगर मलोट को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


डीएसपी मनविंदरबीर सिंह ने बताया कि परमजीत कौर के करीब एक साल पहले करन शर्मा के साथ अवैध संबंध बन गए थे। करन शर्मा एक मॉल में काम करता है। परमजीत इस मॉल में अकसर शॉपिंग के लिए जाती थी। इस दौरान दोनों की दोस्ती हुई और बाद में अवैध संबंध बन गए।
विज्ञापन


डीएपी ने बताया कि आरोपी महिला परमजीत के अनुसार उसका पति कुलविंदर सिंह नशे का आदी था और अकसर उसके साथ मारपीट करता था। उसकी मारपीट से वह बेहद परेशान थी। इस वजह से उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति कुलविंदर को मारने की योजना बनाई और कुलविंदर को दूध में नशीली गोलियां घोलकर पिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसने प्रेमी करन शर्मा के साथ मिलकर उसके दोनों पांव बांध दिए। इसके बाद उन्होंने सल्फास की गोलियों का घोल बेहोश कुलविंदर के मुंह में डाल दिया। साथ ही दुपट्टे के साथ गला भी घोंट दिया।


कुलविंदर की मौत होने के बाद दोनों फरार हो गए। बुधवार को गांव कर्मगढ़ का सरपंच हरबंस सिंह दोनों आरोपियों को पेश करने के लिए पुलिस के पास लेकर आ रहा था। मगर रास्ते में ही बस स्टैंड के पास उन्हें थाना सिटी के प्रभारी धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी मिल गई। इस पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed