फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   one arrested on fraud charges

धोखाधड़ी के आरोप में एक काबू

Fri, 18 Dec 2015 09:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Fri, 18 Dec 2015 09:27 PM IST
विज्ञापन
one arrested on fraud charges
मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को बठिंडा में छापामारी कर एक व्यक्ति को काबू किया है।
विज्ञापन


उसकी पहचान संदीप मैगी निवासी ढिल्लो बस्ती बठिंडा के तौर पर हुई है। आरोपी पर मुंबई पुलिस ने कुछ समय पहले धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था।

जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस टीम के प्रभारी अनिल टोला अपनी टीम समेत शुक्रवार को बठिंडा आए। उन्होंने थाना थर्मल पुलिस के सहयोग से ढिल्लो बस्ती में छापामारी कर उक्त आरोपी को काबू किया।


बाद में अपने साथ मुंबई ले गए। थाना थर्मल प्रभारी ने बताया कि आरोपी संदीप मैगी ने कुछ साल पहले मुंबई में काफी लोगों के साथ धोखाधड़ी की थी।

इसके बाद पुलिस ने उक्त आरोपी पर केस दर्ज कर लिया था। इसके चलते शुक्रवार को मुंबई पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने के आधार पर बठिंडा में आरोपी को पकड़ने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed