फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   one arrest with heroin

हेरोइन समेत भगोड़ा काबू

Sat, 28 Nov 2015 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Sat, 28 Nov 2015 10:04 PM IST
विज्ञापन
one arrest with heroin
थाना कोटफत्ता पुलिस ने गांव कोटशमीर के पास कार सवार भगोड़े को दो सौ ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


कार चालक मौके से फरार हो गया। पकडे़ गए आरोपी की पहचान मक्खन सिंह निवासी गांव तरलोके जिला सिरसा के तौर पर हुई है। फरार कार चालक की पहचान बादल सिंह निवासी गांव गदराना जिला सिरसा के तौर पर हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना कोटफत्ता प्रभारी मेजर सिंह ने बताया कि आरोपी मक्खन सिंह पर फरवरी 2006 में थाना कोटफत्ता में नशा तस्करी के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में अदालत ने आरोपी को 2011 में 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। कुछ समय पहले आरोपी पैरोल जेल से बाहर आया था और वापस जेल नहीं गया था। इस पर उसे भगोड़ा घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed