फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   cyclist crushed by the new Deep company bus

न्यू दीप कंपनी की बस ने साइकिल सवार को कुचला

Wed, 10 Feb 2016 03:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Wed, 10 Feb 2016 03:10 PM IST
विज्ञापन
cyclist crushed by the new Deep company  bus
बठिंडा के पास स्थित एनएफएल कॉलोनी के बाहर अकाली दल के गिद्दड़बाहा से हलका इंचार्ज डिंपी ढिल्लों की न्यू दीप कंपनी की एक तेज रफ्तार बस ने साइकिल सवार को कुचल डाला।
विज्ञापन


इस दौरान उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। थाना थर्मल के प्रभारी महिंदर सिंह ने कहा कि अज्ञात बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मृतक की पहचान राम हेत निवासी एनएफएल कॉलोनी के तौर पर हुई है। इस हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने बस से भी तोड़फोड़ की।

घटना की सूचना मिलने पर थर्मल पुलिस ने मौके पर पहुंच बस को कब्जे में लिया। पुलिस ने अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

मंगलवार शाम करीब पांच बजे माली का काम करने वाला राम हेत अपनी साइकिल पर अपने घर को वापस जा रहा था। जब वह कॉलोनी के एक नंबर गेट के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार न्यू दीप कंपनी की बस ने उसे कुचल दिया। इस हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चश्मदीदों के मुताबिक बस साइकिल सवार को घसीटती हुई कुछ दूरी तक ले गई थी। हादसे के बाद बस चालक ने बस को भगाने का प्रयास भी किया था, लेकिन जाम में फंसने के चलते वह फरार हो गया।

बस बठिंडा से अमृतसर जा रही थी। थाना थर्मल पुलिस ने मौके पर पहुंच बस को अपने कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed