फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   Crown chit fund company dusting of people forced to eat the victim of swindle

क्राउन चिटफंड कंपनी की ठगी का शिकार लोग ठोकरें खाने को मजबूर

Tue, 01 Dec 2015 06:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Tue, 01 Dec 2015 06:31 PM IST
विज्ञापन
Crown chit fund company dusting of people forced to eat the victim of swindle
क्राउन चिटफंड कंपनी की ठगी के शिकार लोग दर-दर ठोकरें खाने को मजबूर हैं। प्रदेश सरकार ने चाहे पीड़ितों को इंसाफ दिलाने के दावे के साथ अपने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हों, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


ठगी का शिकार हुए जिले के गांव पूहली के रहने वाले जसविंदर सिंह, भूपिंदर सिंह, मनिंदर सिंह और गुरसेवक सिंह ने बताया कि उनकी बठिंडा के रहने वाले पीएस मिट्ठा और उसके भाई डॉ. रंजीत सिंह के साथ पुरानी जान पहचान थी।
विज्ञापन


एक दिन दोनों भाइयों ने उन्हें बोला कि वे क्राउन कंपनी चला रहे हैं। इसमें पैैसे निवेश करें और तीन साल में आपके रुपये दोगुने हो जाएंगे।

पीड़ितों ने बताया कि उन्होंने दोनों भाइयों के झांसे में आकर अपनी जमीनें बेचकर 50 लाख रुपये से अधिक की राशि उनकी कंपनी में लगा दी।

इसका वे कुछ माह तो ब्याज देते रहे, लेकिन उसके बाद उक्त भाइयों ने ब्याज देने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस के पास दोनों भाइयों समेत रविंदर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने 10 सितंबर को कंपनी के एमडी जगजीत सिंह, पीएस मिट्ठा, डॉ. रणजीत सिंह के खिलाफ थाना कैंट में मामला दर्ज कर लिया, लेकिन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया।

मामले के जांच अधिकारी एएसआई जसपाल सिंह का कहना है कि कंपनी के एमडी जगजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी रविंदर सिंह वालिया जमानत ले चुका है। इसके अलावा पीएस मिट्ठा और डॉ. रणजीत सिंह ने गिरफ्तारी पर स्टे ले रखा है।


इस मामले में नामजद डॉ. रणजीत सिंह अपनी जमानत के लिए हाईकोर्ट चंडीगढ़ पहुंचा। इसकी मंगलवार को तारीख थी। वहां पर हाईकोर्ट ने इस मामले संबंधी 17 दिसंबर 2015 की तिथि सुनवाई के लिए निश्चित कर दी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed