{"_id":"2248a3f9d00dbc8df6421f45bc5aeebf","slug":"cheating-8-lac-rupee-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर आठ लाख ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर आठ लाख ठगे
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
Updated Sat, 23 Jan 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढलाडा तहसील के गांव सैदेवाला निवासी युवक को आस्ट्रेलिया भेजने और वहां
विज्ञापन
नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक ने अपने पिता, भाई व जीजा संग मिलकर आठ
लाख रुपये ठग लिए।
थाना सिटी बुढलाडा पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसपी को दी शिकायत में सैदेवाला निवासी बलजिंदर सिंह पुत्र सुक्खा सिंह ने बताया कि उनको बोहा में मिले गांव संदली के निवासी मनप्रीत सिंह पुत्र लछमन सिंह ने आस्ट्रेलिया भेजने और वहां प्रीमियम शिपिंग कंपनी में नौकरी लगवाने का झांसा दिया।
इसके एवज में आठ लाख रुपये की मांग की गई। सारे पैसे वीजा और अन्य कागजात आ जाने के बाद लेने की बात तय हो गई। 18 अगस्त 2014 को उसने उन्हें कंपनी का नौकरी के लिए ऑफर पत्र, वीजा व अन्य कागजात दिखाए। कागजात देखने के बाद उनको भरोसा हो गया। वह 22 अगस्त को अपने गांव के रहने वाले जसविंदर सिंह व धर्मपुरा निवासी अमनदीप सिंह के साथ एसबीआई बुढलाडा आए।
अपने पिता सुक्खा सिंह के खाते में से आठ लाख रुपये मनप्रीत सिंह को उसके पिता लछमन सिंह, भाई प्रगट सिंह व जीजा रत्ताखेड़ा निवासी संपूर्ण सिंह की मौजूदगी में दिए। पैसे लेकर वह उन्हें और अमनदीप सिंह को आस्ट्रेलिया ले जाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर ले गया। वहां दो दिन इंतजार कराने के बाद आस्ट्रेलिया के एजेंट के न आने की बात कहते हुए फिर किसी दिन ले जाने का भरोसा देकर वापस लौटा दिया।
बलजिंदर सिंह के अनुसार अब उक्त लोग आस्ट्रेलिया भेजना तो दूर पैसे मांगने पर उल्टा उनको बुरा भला कहते हैं। पुलिस ने शिकायत के बाद कार्रवाई करते हुए जांच के बाद उक्त संदली निवासी मनप्रीत सिंह, उसके पिता लछमन सिंह, भाई प्रगट सिंह व जीजा रत्ताखेडा निवासी संपूर्ण सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर छापामारी शुरू कर दी है।