फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   by Daughter's relationship breakdown angry brother killed sister in law

बेटी का रिश्ता टूटने से खफा देवर ने किया भाभी का कत्ल

Fri, 12 Feb 2016 04:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा Updated Fri, 12 Feb 2016 04:55 PM IST
विज्ञापन
by Daughter's relationship breakdown angry brother killed sister in law
गांव अतला कलां निवासी एक व्यक्ति ने अपनी लड़की की मंगनी होने के बाद रिश्ता टूट जाने और रिश्ते को तोड़ने के शक में अपनी बड़ी भाभी के सिर पर सब्बल मार कर उसका कत्ल कर दिया। यह घटना वीरवार देर शाम की है।
विज्ञापन


पुलिस ने मिट्ठू सिंह के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है। गांव अतला कलां में मिट्ठू सिंह ने अपनी बेटी का रिश्ता किया था, जो मंगनी के बाद टूट गया।

उसे शक हुआ कि इस रिश्ते को तोड़ने के लिए झाड़ फूंक कर उसकी सगी भाभी मलकीत कौर ने कुछ किया है। बुधवार शाम को जब मलकीत कौर, उसका पति भूरा सिंह, मलकीत कौर की बहन गोली कौर मिट्ठू सिंह के घर के पास से गुजरने लगे तो मिट्ठू सिंह ने अपनी भाभी मलकीत कौर को झाड़ फूंक के लिए आवाज लगाई।
विज्ञापन


जब वह अंदर आई तो गुस्से में आए मिट्ठू सिंह ने अपनी भाभी मलकीत कौर के सिर में सब्बल के साथ तीन वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वह वहां से फरार हो गया। थाना भीखी प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि मलकीत कौर का शव वारिसों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed