{"_id":"d6d1b559a06ac7b52a8b7b9a43af5ca3","slug":"collectively-the-three-nominated-misconduct-charges","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक दुराचार के आरोप में तीन नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक दुराचार के आरोप में तीन नामजद
अमर उजाला,फरीदकोट
Updated Sat, 23 Nov 2013 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदकोट। थाना कोतवाली पुलिस ने एक विवाहिता से सामूहिक दुराचार के आरोप में तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों फरीदकोट निवासी सागर सिंह, गुरबख्श सिंह व सुखा की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक शहर की एक महिला 3 नवंबर को अपने बच्चों के साथ घर के पास स्थित एक धार्मिक स्थल पर माथा टेकने गई थी। वापस लौटते समय आरोपियों ने महिला व उसके बच्चों को घर छोड़ने का झांसा दिया। महिला बच्चों समेत आरोपियों के साथ बाइक पर बैठ गई और आरोपी जबरन उसे मोगा शहर ले गए। यहां पर तीनों आरोपियों ने उसके साथ 13 नवंबर तक दुराचार किया। इसके बाद विवाहिता किसी तरह उनके चंगुल से निकलकर फरीदकोट लौटी और पुलिस के पास मामला दर्ज करवाया। थाना कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर गुरशेर सिंह बराड़ ने बताया कि पुलिस की विभिन्न टीमें आरोपियों की तलाश कर रही है।