{"_id":"93-41594","slug":"Bathinda-41594-93","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में हवलदार की मौत, एक घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में हवलदार की मौत, एक घायल
Bathinda
Updated Mon, 23 Sep 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटकपूरा (फरीदकोट)। स्थानीय मोगा रोड पर रविवार सुबह कार की टक्कर से बाइक सवार एक हवलदार की मौत हो गई। पंजाब होमगार्ड का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक राजेश कुमार शर्मा (45) स्थानीय बाह्मण सभा के सरपरस्त मास्टर रुद्रमणि शर्मा का बेटा था। पुलिस ने बताया कि थाना सिटी में तैनात हवलदार राजेश कुमार शर्मा और पीएचजी अमरजीत सिंह की शनिवार को रात्रि गश्त पर ड्यूटी लगी थी। रविवार सुबह करीब दो बजे वह अपने सरकारी मोटरसाइकिल पर गश्त करते हुए तिकोनी चौक से मोगा रोड की तरफ जा रहे थे। इस दौरान पीछे से आई एक तेज रफ्तार कार ने उनको टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिर गए। गंभीर चोट लगने से हवलदार राजेश की मौके पर मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल अमरजीत सिंह को स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस ने कार सवार सन्नी मुक्तसर, सुखविंदर सिंह तलवंडी भाई और वरदान सिंह गुरूहरसहाए के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन