फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   लूट की शिकायत करने वाले ही लुटेरे

लूट की शिकायत करने वाले ही लुटेरे

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Bathinda
Bathinda Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बठिंडा। बठिंडा पुलिस ने लूट की झूठी कहानी बनाने वाले एक आरोपी पति-पत्नी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

17 और 18 नवंबर की रात को थाना संगत में जवाहर सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह रात को डबवाली रोड पर फैैक्टरी के कैंटर पर जा रहे थे। तीन अज्ञात लोगों ने रास्ते में उनको रोक कर पिस्तौल की नोक पर उनके पास से करीब 2.50 लाख रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।

पुलिस ने मामले की जांच में तफ्तीश करते हुए शिकायतकर्ता के फैक्टरी मालिक राम अवतार निवासी ऐलनाबाद से जब पूछताछ की तो पता चला कि जवाहर सिंह पिछले करीब दो माह से उनके कैंटर पर पशुओं के खाने वाली खल देने जाता है। उनकी पेमेंट भी जवाहर सिंह ही लेकर आता है। एसएसपी रवचरण सिंह बराड़ ने बताया कि पुलिस ने अपनी जांच में जवाहर सिंह को शामिल किया और पता चला कि उसने ही अपने साथी गुरमेल सिंह, अपनी पत्नी सुखराज सिंह और पंछी पुत्र राम सिंह को मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया। वे पैसे बांटना चाहते थे। पुलिस ने जवाहर सिंह के घर से कमरे के बेड बॉक्स से लूट की रकम 2 लाख 52 हजार 910 रुपये बरामद कर लिए और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसएसपी बराड़ ने फैक्टरी के मालिक को बुला कर उसकी लूटी हुई रकम वापस कर दी। उन्होंने बताया कि इनके पास से लूट के लिए बरता गया पिस्तौल भी बरामद कर लिया है और पता लगाया जा रहा है कि पिस्तौल कहां से खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed