{"_id":"93-30286","slug":"Bathinda-30286-93","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरनतारन की हरमनजीत कौर दौड़ में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरनतारन की हरमनजीत कौर दौड़ में अव्वल
Bathinda
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बठिंडा। पंजाब राज्य ग्रामीण खेलें-लड़कियां (16 वर्ष से कम आयु वर्ग) रविवार को यहां शुरू हो गईं। खेल स्टेडियम हुए समारोह के मुख्य मेहमान सिंचाई मंत्री पंजाब जनमेजा सिंह सेखों द्वारा इन खेलों का उद्घाटन किया गया।
इस मौके पर डायरेक्टर खेल विभाग पंजाब शिवदुलार सिंह ढिल्लों, डिप्टी कमिश्नर कमल किशोर यादव, सहायक डिप्टी कमिश्नर (विकास) मुहम्मद तय्यब, भाजपा के जिला देहाती प्रधान दयाल सोढी, जिला खेल अफसर कर्म सिंह संधू को अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 500 मीटर की हुई दौड़ की विजेता खिलाड़ियों को सेखों द्वारा मैडल दिए गए। इस दौड़ में तरनतारन जिले की हरमनजीत कौर ने पहला, नवां शहर की नवजोत कौर ने दूसरा तथा बठिंडा की राजविंद्र कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
11 खेल मुकाबलों में पंजाब के सभी जिलों से 2500 के करीब खिलाड़ी भाग ले रही हैं। एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी, वेट लिफ्टिंग, कुश्ती, बालीवाल तथा बाक्सिंग के मुकाबले स्पोर्ट्स स्टेडियम बठिंडा में हो रहे हैं जबकि बास्केटबाल के मुकाबले हरकृष्ण पब्लिक स्कूल/गुरू नानक देव पब्लिक स्कूल बठिंडा हॉकी के मुकाबले सरकारी राजेंद्रा कॉलेज तथा हैंडबाल के मुकाबले सेंट जेवियर स्कूल बठिंडा में होंगे।