{"_id":"93-30134","slug":"Bathinda-30134-93","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब बीमार, माहिर डाक्टर की जरूरत : मनप्रीत बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब बीमार, माहिर डाक्टर की जरूरत : मनप्रीत बादल
Bathinda
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बठिंडा। पीपुल्स पार्टी आफ पंजाब के प्रधान मनप्रीत सिंह बादल ने कहा कि पंजाब बुरी तरह से बीमार हो चुका है। इसे बचाने के लिए एक माहिर डाक्टर की जरूरत है। अगर समय रहते इसे न बचाया गया तो वह दिन दूर नहीं जब पंजाब खत्म हो जाएगा। मनप्रीत सिंह बादल बठिंडा में पीपीपी वर्करों की जिलास्तरीय बैठक में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि सांझा मोर्चा 5 दिसंबर को देश भगत यादगार हाल, जालंधर में राज्य स्तरीय कन्वेंशन करेगा।
बैठक में पीपुल्स पार्टी आफ पंजाब के प्रधान मनप्रीत सिंह बादल, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पंजाब राज्य सचिव बंत सिंह बराड़ और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की पंजाब राज्य काउंसिल के सदस्य जोगिंदर दयाल, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव चरन सिंह विरदी और पार्टी नेता कामरेड रघुनाथ, पीपीपी के प्रमुख सदस्य अभय सिंह संधू, पीपीपी के उप प्रधान गुरप्रीत सिंह भट्टी और भगवंत मान शामिल थे। इस बैठक में यह फैसला भी किया गया कि सांझा मोर्चा 10 से 17 दिसंबर तक पंजाब के जिला र्क्वाटरों में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करके रोष सप्ताह मनाएगा। इस सप्ताह के दौरान मोर्चे द्वारा बार-बार सभी जिलों में रोष प्रदर्शन किए जाएंगे। बैठक में यह बात भी सामने आई कि 20 नवंबर को बुलाई सर्व पार्टी की बैठक 15-20 दिनों के लिए स्थगित कर दी जाए क्योंकि कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि पार्टी के कामों के चलते वह अभी इस बैठक में शिरकत नहीं कर सकेगी। इस संबंध में कांग्रेस द्वारा आई अपील में यह भी कहा गया है कि इस दौरान वह इस बारे में हाईकमान से सलाह भी कर लेगी। सांझे मोर्चे ने बैठक की अगली तारीख के बारे में ऐलान बाद में करने का फैसला किया है। इस बैठक में पंजाब के सियासी मसलों के साथ-साथ आम आदमी के मसलों पर विचार विमर्श किया गया।