{"_id":"688e7bfb06110d69580e846c","slug":"lok-sabha-election-two-children-died-due-to-drowning-in-a-swimming-pool-in-indore-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore:: इंदौर के स्वीमिंग पूल में डूबने से दो बच्चों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore:: इंदौर के स्वीमिंग पूल में डूबने से दो बच्चों की मौत
Sun, 03 Aug 2025 02:28 AM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Sun, 03 Aug 2025 02:28 AM IST
सार
इंदौर के जम्बूडी हप्सी के गोवर्धन फार्म हाउस के स्वीमिंग पूल से पुलिस ने शिवम ( सात वर्षीय) पिता सुमला और रवि पिता सोहन वास्कले की लाश मिली। चौकीदार ने बताया कि दोनों बगैर बताए फार्म हाउस में आए थे।
विज्ञापन
इंदौर में दो बच्चों की मौत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंदौर के गांधी नगर क्षेत्र के एक फार्म हाउस के स्वीमिंग पूल में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। दोनो बच्चे पूल में नहाने के लिए उतरे थे, लेकिन वे गहरे हिस्से में चले गए। उन्हें तैरना नहीं आता था। रात को चौकीदार ने उनकी लाश देखी और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया। दोनो बच्चे संभवत: तैरना नहीं जानते थे, लेकिन वे पूल के गहरे पानी में उतर गए थे। इस कारण वे डूब गए।जांच में यह पाया गया कि स्वीमिंग पूल में वे नहाने आ गए थे लेकिन वे डूब गए।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार इंदौर के जम्बूडी हप्सी के गोवर्धन फार्म हाउस के स्वीमिंग पूल से पुलिस को शिवम ( सात वर्षीय) पिता सुमला और रवि पिता सोहन वास्कले की लाश मिली। चौकीदार ने बताया कि दोनों बगैर बताए फार्म हाउस में आए थे। दोनों की लाश को देखा तो चौकीदार ने अफसरों को सूचना दी गई। उधर गांधी नगर क्षेत्र में हुई इस घटना की पुलिस ने जांच शुरू की।
विज्ञापन
ं
