फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   group, ambedker morcha, front, protest, kapurthala, amritsar

डा. अंबेडकर संघर्ष मोर्चा ने तहसील के बाहर लगाया धरना

Wed, 09 Mar 2016 03:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Wed, 09 Mar 2016 03:57 PM IST
विज्ञापन
group, ambedker morcha, front, protest, kapurthala, amritsar
प्रदर्शन - फोटो : amarujala
डॉ. अंबेडकर संघर्ष मोर्चा ने मंगलवार को तहसील कांप्लेक्स के बाहर पंजाब प्रधान सतीश नाहर के नेतृत्व में धरना लगाया। इस दौरान नाहर ने आरोप लगाया कि दो फरवरी को तहसीलदार गुरमीत सिंह मान ने उनसे बदसलूकी की थी।
विज्ञापन


इस बदसलूकी के विरोध में मोर्चा की ओर से यह प्रदर्शन किया गया है। इससे पहले संघर्ष मोर्चा के सदस्य पंजाब प्रधान सतीश कुमार नाहर और हलका इंचार्ज कपूरथला अमन कुमार के नेतृत्व में शालीमार बाग में एकत्रित हुए।
विज्ञापन


इसके बाद रोष मार्च के रूप में सभी तहसील कांप्लेक्स में बाहर इकट्ठे हुए और तहसीलदार गुरमीत सिंह मान के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद तहसीलदार को सस्पेंड करने के लिए एडीसी को मांग पत्र सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाहर ने बताया कि एडीसी ने विश्वास दिलाया है कि जांच के बाद बनती कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस मौके पर धर्मपाल मुछ, बलवीर सिंह, जगजीत सिंह, मंगल सिंह, जीत सिंह, रेशम सिंह, पाल सिंह, जसबीर सिंह, रणजीत सिंह, बख्शो, गुरदेव सिंह, रिंपी, जसबीर कौर और मास्टर मंगल सिंह मौजूद थे।


तहसीलदार गुरमीत सिंह मान ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि यह धरना प्रायोजित है। उन्होंने बीते दिनों पावर ऑफ अटार्नी से छेड़छाड़ करके रजिस्ट्री करवाने की कोशिश को बेनकाब किया था। प्रदर्शन करने वालों में एक व्यक्ति उसी मसले से जुड़ा हुआ है। इसके बारे में उन्होंने पुलिस को जांच करके कार्रवाई करने के लिए लिखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed