फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   theft, theft in pathankot, three shops lock break in pathankot, pathankot, amritsar

पठानकोट में एक ही रात में टूटे तीन दुकानों के ताले

Mon, 14 Mar 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Mon, 14 Mar 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
theft, theft in pathankot, three shops lock break in pathankot,  pathankot, amritsar
चोरी - फोटो : dummy picture
चोर तीनों दुकानानों से साढ़े 14 हजार रुपये 4 हजार का सामान चुरा ले गये। पीड़ित दुकानदारों ने थाना डिवीजन नंबर एक में शिकायत दी है। दुकानदारों में चोरी की घटनाओं को लेकर बेहद रोष पाया जा रहा है।
विज्ञापन


मीट मार्केट स्थित मोहन लाल पुरी धूप शॉप के मालिक गौतम पुरी ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे लोगों से सूचना दी कि उनकी दुकान के ताले टूटे हैं और शटर भी आधा खुला है।
विज्ञापन


इस पर वह मौके  पर पहुंचे। चोर दुकान से रूम फ्रेशनर के पांच डिब्बे और 6500 रुपये चोरी कर ले गए थे।

 खिलौनों की दुकान के मालिक मानव पुरी ने बताया कि चोर गल्ले से 5 हजार रुपये और चार हजार के खिलौने ले गए हैं। सब्जी की दुकान के मालिक राजू महाजन ने बताया कि चोर 3 हजार रुपये ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार गौतम पुरी, मानव पुरी, बंटी मेहरा, प्रिंस महाजन, लक्की शर्मा, विनोद कुमार, रजू महाजन ने घटना पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि चोर कई बार दुकानदारों की मेहनत की कमाई उड़ा चुके हैं।


मार्केट में न ही कोई स्ट्रीट लाइट है और न ही यहां पर रात के समय कोई चौकीदार रहता। उन्होंने बताया कि इस सबंधी वह पार्षद नरेंद्र काला से कई बार गुहार लगा चुके हैं कि मार्केट में स्ट्रीट लाइटों का प्रबंध किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed