फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   amritsar theft, amritsar jwellery show room theft, four lakhs jwellery theft in amritsar, amritsar

अमृतसर में ज्वेलरी शोरूम से चार लाख के जेवरात, रिवाल्वर लूटा

Sun, 13 Mar 2016 06:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Sun, 13 Mar 2016 06:16 PM IST
विज्ञापन
amritsar theft, amritsar jwellery show room theft,  four lakhs jwellery theft in amritsar, amritsar
जेवर चोरी - फोटो : file photo
ग्रीन फील्ड क्षेत्र में शनिवार की रात करीब नौ बजे चार लुटेरों ने ज्वेलरी शोरूम से चार लाख रुपये के जेवरात और लाइसेंसी रिवाल्वर लूट लिया। घटना के समय शोरूम में केवल एक कर्मचारी था। लुटेरे वारदात को अंजाम देकर आराम से फरार हो गए।
विज्ञापन


लूट की सूचना मिलने पर एडीसीपी क्राइम, एसपी ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। थाना सदर पुलिस ने केस दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने दी गई शिकायत में शोरूम के मालिक अश्वनी कुमार ने बताया शनिवार की रात करीब नौ बजे वह बटाला रोड में रहने वाले रिश्तेदार के घर गया था। शोरूम में एक कर्मचारी था। इसी दौरान चार लुटेरे शोरूम में घुस गए और कर्मचारी को दबोच लिया।
विज्ञापन


इसके बाद लुटेरे शोरूम से चार लाख रुपये के सोने, चांदी जेवरात और उसका लाइसेंसी रिवाल्वर लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद कर्मचारी ने उन्हें मामले की जानकारी दी। इस पर वह तत्काल शोरूम पहुंचे और घटना की जानकारी सदर थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर एडीसीपी क्राइम लखबीर सिंह, एसपी गौरव गर्ग, थाना प्रभारी सदर लखविंद्र सिंह, एएसआई अमर सिंह पुलिस पार्टी सहित घटनास्थल पर पहुंचे और वारदात के बारे में कर्मचारी से पूरी जानकारी ली। सदर थाना प्रभारी ने बताया कि शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हैं। केस दर्जकर लुटेरों का सुराग लगाया जा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed