{"_id":"56e056f94f1c1b81518b4568","slug":"amritsar-gang-bichu-gang-three-member-bivhu-gang-bichu-gang-member-arrest-kapurthala","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपूरथला में अमृतसर के बिच्छू गैंग के तीन सदस्य काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कपूरथला में अमृतसर के बिच्छू गैंग के तीन सदस्य काबू
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Wed, 09 Mar 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर के बिच्छू गैंग के तीन सदस्यों को ढिलवां पुलिस ने एक पिस्तौल, सात कारतूस और एक जेन कार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी तरनतारन से मोहाली के पास खरड़ की ओर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
थाना प्रभारी ढिलवां जरनैल सिंह ने बताया कि उन्होंने पुलिस पार्टी के साथ जालंधर-अमृतसर रोड पर नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान एक जेन कार (पीबी-18जे-0717) को तलाशी के लिए रोका तो कार में तीन व्यक्ति सवार थे। तलाशी लेने पर कार में से एक पिस्तौल 315 बोर, सात कारतूस बरामद किए गए।
आरोपियों की पहचान जसदीप सिंह निवासी तरनतारन, अजय कुमार और गगनदीप सिंह के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अमृतसर के बिच्छू गैंग के सदस्य हैं। इन पर इरादा-ए-कत्ल, कत्ल, लूटपाट और डकैती के विभिन्न मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। इनकी अमृतसर के कन्हैया गैंग से पिछले आठ-दस साल से दुश्मनी है।
विज्ञापन
कन्हैया गैंग के सदस्यों ने 20-25 दिन पहले बिच्छू गैंग के एक सदस्य को गोली मारी थी। इसी दुश्मनी का बदला लेने के लिए तीनों आरोपी कन्हैया गैंग के सदस्य की तरनतारन में रेकी करने के बाद खरड़ लौट रहे थे। जिस आदमी को वह मारने आए थे वह उन्हें तरनतारन में नहीं मिला।
एसएचओ ने बताया कि आरोपियों का मोहाली के पास खरड़ में किराये का फ्लैट है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को एरिया मजिस्ट्रेट सुमित सबरवाल की अदालत में पेश करके एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपियों से और कई घटनाओं के खुलासे होने की संभावना है।