फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   amritsar gang, bichu gang, three member bivhu gang, bichu gang member arrest, kapurthala

कपूरथला में अमृतसर के बिच्छू गैंग के तीन सदस्य काबू

Wed, 09 Mar 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Wed, 09 Mar 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
amritsar gang, bichu gang, three member bivhu gang, bichu gang member arrest, kapurthala
गिरफ्तार - फोटो : file photo
अमृतसर के बिच्छू गैंग के तीन सदस्यों को ढिलवां पुलिस ने एक पिस्तौल, सात कारतूस और एक जेन कार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी तरनतारन से मोहाली के पास खरड़ की ओर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
विज्ञापन



थाना प्रभारी ढिलवां जरनैल सिंह ने बताया कि उन्होंने पुलिस पार्टी के साथ जालंधर-अमृतसर रोड पर नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान एक जेन कार (पीबी-18जे-0717) को तलाशी के लिए रोका तो कार में तीन व्यक्ति सवार थे। तलाशी लेने पर कार में से एक पिस्तौल 315 बोर, सात कारतूस बरामद किए गए।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान जसदीप सिंह निवासी तरनतारन, अजय कुमार और गगनदीप सिंह के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अमृतसर के बिच्छू गैंग के सदस्य हैं। इन पर इरादा-ए-कत्ल, कत्ल, लूटपाट और डकैती के विभिन्न मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। इनकी अमृतसर के कन्हैया गैंग से पिछले आठ-दस साल से दुश्मनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कन्हैया गैंग के सदस्यों ने 20-25 दिन पहले बिच्छू गैंग के एक सदस्य को गोली मारी थी। इसी दुश्मनी का बदला लेने के लिए तीनों आरोपी कन्हैया गैंग के सदस्य की तरनतारन में रेकी करने के बाद खरड़ लौट रहे थे। जिस आदमी को वह मारने आए थे वह उन्हें तरनतारन में नहीं मिला।


एसएचओ ने बताया कि आरोपियों का मोहाली के पास खरड़ में किराये का फ्लैट है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को एरिया मजिस्ट्रेट सुमित सबरवाल की अदालत में पेश करके एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपियों से और कई घटनाओं के खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed