{"_id":"56dffbd84f1c1b672c8b4568","slug":"accident-mini-bus-scorpio-three-death-hoshiarpur-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी बस और स्कार्पियो में टक्कर, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी बस और स्कार्पियो में टक्कर, तीन की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Wed, 09 Mar 2016 04:03 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होशियारपुर-चंडीगढ़ स्टेट हाईवे पर कस्बा चब्बेवाल के पास मिनी बस और स्कार्पियो के बीच टक्कर में एनआरआई परिवार की दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए।
हादसे का शिकार बना एनआरआई परिवार गांव इब्राहिमपुर से श्री आनंदपुर साहिब माथा टेकने जा रहा था। आरोपी बस चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव इब्राहिमपुर निवासी एनआरआई तरसेम सिंह अपने परिवार के साथ स्कार्पियो में श्री आनंदपुर साहिब माथा टेकने जा रहा था। जैसे ही वे चब्बेवाल पहुंचे तो सामने से आ रही एक निजी कंपनी की मिनी बस ने स्कार्पियो को सामने से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसा इतना जबरदस्त था कि गाड़ी बुरी तरह पिचक गई और गाड़ी में सवार लोग उसमें फंस गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने किसी तरह स्कार्पियो में फंसे लोगों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
इस दौरान तरसेम सिंह की मां दिलीप कौर, चचेरी बहन राजविंदर कौर और स्कार्पियो के चालक गोरा निवासी गांव काहलवां तहसील दसूहा की मौत हो गई। हादसे में तरसेम सिंह, उसकी पत्नी अमनदीप कौर, बुआ रंजीत कौर और बहन बलजीत कौर गंभीर रूप से घायल हो गए।
सभी घायलों को सिविल अस्पताल होशियारपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मिनी बस चालक फरार हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया और आरोपी मिनी बस चालक को पकड़ने के लिए पुलिस पार्टी रवाना की।
मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार तीक्ष्ण सूद ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और सारा इलाज सरकार की तरफ से करवाने की बात कही।