फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   proble of ten rupees coin

10 का सिक्का बना मुसीबत

Tue, 25 Oct 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़। Updated Tue, 25 Oct 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
proble of ten rupees coin
डेमो - फोटो : demo pic
दस रुपये का सिक्का लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गया। दुकानदार और बैंक वाले लेने से इनकार कर रहे हैं। उधर एसडीएम ने सिक्का लेने से इंकार करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है। इससे लोग हलाकान हैं।
विज्ञापन


भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी किए गए 10 रुपये के सिक्के लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। लोगों के बीच अफवाह फैल चुकी है कि ये सिक्के रिजर्ब बैंक ने नकली घोषित कर दिए हैं। अफवाह बाजार में पहुंची तो लोगों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई। फुटकर दुकानदार 10 रुपये का सिक्का लेने से सीधे तौर पर हाथ खड़ाकर दे रहे हैं।
विज्ञापन


 दुकानदारों का कहना है असली और नकली सिक्के की पहचान न कर पाने की वजह से वह 10 रुपये का सिक्का नही ले पा रहे हैं। 10 रुपये का सिक्का ज्यादातर छोटे तबके के लोग फुटकर चीजों की खरीदारी के लिए करते हैं। गांवों में भी इस तरह की अफवाह फैली है कि 10 रुपये का नकली सिक्का चला है। क्षेत्र की सभी बैंकों ने भी सिक्के जमा करने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर इस मामले में बैंक के अधिकारी व कर्मचारी सीधे तो इंकार नहीं करते लेकिन शाखाओं में सिक्कों की भरमार होने की बात कर टरका देते हैं। इनका कहना है कि बैंक से कुछ सिक्के खाली हो जाएं तो वह जमा करेंगे। इससे लोग हताश हैं, व्यापारियों का भीकहना है कि जब बैंक वाले सिक्के ले नहीं रहे तो वह कहां रखे। इस मामले में एसडीएम राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी का कहना है जिनका 10 रुपये का नही ले लिया जा रहा। वह लोग ऐसे लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत की जाय। कोतवाल से निर्देश देकर एफआईआर दर्ज क र कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed