एक नजर मेरठ से आज की सुर्खियों पर -
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने रविवार को केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। आरोप लगाया कि जिस तरह अंग्रेजी साम्राज्य ने किसानों का शोषण किया था, केंद्र सरकार उसी तरह से किसानों के अधिकारों का दमन कर रही है। कहा कि दिल्ली के बॉर्डर पर हजारों किसान कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद में किसानों का मजाक उड़ाते हैं, उन्हें परजीवी कहते हैं। प्रधानमंत्री आंदोलित किसानों से मुलाकात से भी बच रहे हैं।
प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन में तीनों कृषि कानूनों की खामियों को उदाहरण के साथ समझाया, प्रियंका ने कहा कि मुझे तो आज तक एक भी किसान नहीं मिला जिसने बताया हो कि कानून बनाने से पहले उनसे पूछा गया था। अगर यह किसी कानून किसानों के हित में होते, तो आज आंदोलन को 100 दिन नहीं पूरे हो गए होते।
बागपत के ढिकौली में किसान महापंचायत में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद जयंत चौधरी ने कहा कि केंद्र में पूंजीपतियों की सरकार है, जो किसानों के लिए कील और पूंजी पतियों के लिए कालीन बिछाती है। कृषि कानून की आड़ में यह लोग पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाना चाहते हैं, इनकी गलत नीतियों ने देश को कई साल पीछे धकेल दिया है।
ढिकौली के महात्मा गांधी मेमोरियल इंटर कॉलेज में महापंचायत को संबोधित करते हुए जयंत चौधरी ने युवाओं की नब्ज टटोलने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि धोती-कुर्ता वाले तो अपने हैं, अब जींस पहनने वालों को जोड़ना है, इसलिए मैं भी अब जींस पहने लगा हूं युवाओं से ट्रैक्टर पर बैठकर अपनी फोटो ट्विटर पर हेस्टैक ट्रैक्टर प्राइड को ट्रेन कराने का आह्वान भी किया
सहारनपुर में शराब फैक्ट्री में 100 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी की जांच करने के लिए लखनऊ से स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) रविवार को सहारनपुर पहुंच गई। टीम ने पहले दिन शराब फैक्ट्री में तकरीबन 5 घंटे छानबीन की। एसआईटी टीम उत्पादन पैकिंग और डिस्पैच संबंधी अभिलेख खंगाले आईपीएस देव रंजन वर्मा का कहना है कि कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल चल रही है
बिजनौर के अफजलगढ़ थाना क्षेत्र में हलियापुर के जंगल में परिजनों के साथ खेत में गए एक दस वर्षीय बालक को गुलदार ने गन्ने के खेत में खींच लिया और उसे मार डाला। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बालक के परिजनों को मुआवजा दिलाने और गुलदार को पकड़वाने के लिए हंगामा किया। पुलिस को शव कब्जे में नहीं लेने दिया। वहीं वन विभाग अधिकारियों के द्वारा दिलाने के आश्वासन पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए दो पिंजरे लगाए, करीब साढ़े 5 घंटे बाद गुलदार एक पिंजरे में फंस गया।
मुजफ्फरनगर की डीएम सेल्वा कुमारी जे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अलग अंदाज में छाई रहीं। सोशल मीडिया पर उनकी भैंसा-बुग्गी चलाते हुए तस्वीर वायरल हुई है। उन्होंने अपनी बेटी के साथ डीएम आवास पर ही ये सवारी की। सोशल मीडिया पर अलग-अलग अंदाज में भैंसा-बुग्गी चलाते हुए तस्वीर छाई रही।
शामली में एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि वह शुरुआत से ही किसान आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं। गाजीपुर और सिंघु बॉर्डर पर भी जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के हित की लड़ाई लड़ने के लिए सभी को एक साथ आना चाहिए। वह हमेशा किसानों के साथ रहे हैं और आगे भी रहेंगे।
मेरठ दिल्ली हाईवे पर दिल्ली और नोएडा क्षेत्र के कांवड़ियों का आगमन शुरू हो गया है। शिवरात्रि 11 मार्च की है, श्रावण मास के कावड़ यात्रा पर पाबंदी के चलते कुछ श्रद्धालु फाल्गुन मास में कावर ला रहे हैं वहीं मंदिरों में महाशिवरात्रि की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
आधी-अधूरी तैयारियों के साथ शुरू की गई वाहनों वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) व्यवस्था लोगों के जी का जंजाल बन गई है। फ्लैट बुकिंग के लिए बनाई गई साइट पर जहां व्यवसायिक कार्यों के लिए खरीदे जा रहे ट्रैक्टर और ट्रॉली ओं का पंजीकरण नहीं हो रहा है, आरटीओ को राजस्व का घाटा हो रहा है। बंद हो चुकी कंपनियों के वाहन को भी एचएसआरपी देने का मामला अभी तक नहीं सुलझ पाया है । वहीं इससे परमिट फिटनेस नहीं होने से आरटीओ को राजस्व की क्षति हो रही है।
मेरठ के ब्रह्मपुरी में सर्राफ की पिता की हत्या के मामले में पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद आरोपी बेटे को जेल भेज दिया। वही पिता की हत्या करने वाला आरोपी बेटा रात भर थाने की हवालात में हंसता रहा। नशा उतारने के बाद भी उसे अपने पिता की हत्या करने का कोई पछतावा नहीं था। वही हत्यारों पर कृष्ण को जिंदा पकड़ना पुलिस के लिए बड़ा चुनौतीपूर्ण था। कृष्ण आरोपी कृष्ण ढाई घंटे तक दूसरी मंजिल पर एक कमरे में रहा और पुलिस उसे निकालने की तरकीब में जुटी थी। पुलिस ने पूरे मिशन का वीडियो बनाया जो रविवार को वायरल किया। वहीं हत्यारोपी का लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी की जा रही है।
-सीसीएसयू में दीक्षांत समारोह राज्यपाल कल 57 छात्रों को मेडल देंगी । उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और गुजरात विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एमएन पटेल रहेंगे अतिथि। विवि में तैयारियों जोरों पर हैं।
... Read More