खबरें विस्तार से -
आज रामराज से शुरू होकर गाजीपुर बॉर्डर तक जाने वाली किसानों की ट्रैक्टर रैली स्थगित होने के बाद रैली में आने वाले संभावित लोगों को रोकने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई। बिजनौर सीमा पर भीमकुंड गंगा पुल पर एक प्लाटून पीएसी और लगभग 30 पुलिस के जवान तैनात किए गए। गंगा में बने पीपे के पुल पर भी पुलिस के जवान तैनात किए गए है।
वहीं हस्तिनापुर औरमुजफ्फरनगर की सीमा पर 30 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलग क्षेत्र के गणेशपुर मखदुमपुर सहित अन्य कई स्थानों पर सैकड़ों पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है जिससे क्षेत्र में रैली में शामिल होने वाले लोगों को रोका जा सके।
भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत रामराज अनाज मंडी में किसानों के बीच पहुंचे और ट्रैक्टर रैली को हरी झंडी दिखाकर राकेश टिकैत दिल्ली गाजीपुर बॉर्डर के लिए वापस हो गए। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर रैली का मकसद प्रशासन की मंशा को भांपना और कृषि कानूनों के प्रति सरकार को आगाह करना है। 21 दिन तक यूपी उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से होते हुए यह ट्रैक्टर रैली 27 मार्च को गाजीपुर बॉडर्र पहुंचेगी।
मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र के जंगल में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की अभी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस जांच पड़ताल में लगी है।
सहारनपुर में शराब फैक्ट्री से जिस तरह फर्जीबिल्टी पर शराब निकाली जा रही थी उसे न सिर्फ एक्साइज ड्यूटी की चोरी की जा रही थी, बल्कि इनकम टैक्स विभाग को भी चूना लगाया जा रहा था। जो शराब बिना रिकॉर्ड के बनाकर बेची जा रही थी उससे होने वाली आय का भी कोई रिकॉर्ड नहीं बन रहा था। मामले में इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी अभी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
यमुना में खनन स्थलों पर रेत की ढांग लगाकर यमुना की धार मोड़ने के मामले में एडीएम अरविंद सिंह व एसडीएम के नाना ने मौके पर पहुंचकर जांच की खनन स्थलों की वीडियोग्राफी कराने के साथ ही पैमाइश शुरू करा दी। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
हथियारों से लैस महिला बदमाशों ने परेशान चलते होटल में दरोगा की पत्नी से लूटपाट की। एक महिला ने कनपटी पर तमंचा लगाया तो दूसरे ने पेट पर चाकू रख दिया। गैंग में शामिल दो युवकों ने गोल्ड ज्वेलरी छीन ली हापुड़ अड्डा पर पीड़िता को उतारकर बदमाश टेंपो लेकर फरार हो गए पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
मेरठ से पानीपत तक रेल लाइन का सपना साकार होता नजर आ रहा है इसके लिए अब सरधना क्षेत्र में मिट्टी की जांच का कार्य शुरू कर दिया गया है मिट्टी की जांच उन स्थानों पर की जा रही है जहां रेलवे लाइन के बीच में रोज वही गंग नहर पर ब्रिज बनाए जाने हैं।
धन के अभाव में किडनी प्रत्यारोपण में बेबस शुभम ग्रोवर के इलाज की उम्मीदें बंधने लगी हैं। शहरवासियों ने शुभम की जिंदगी के लिए दुआ के साथ मदद का हाथ बढ़ाया है शुक्रवार को 2,31,405 की आर्थिक मदद एक दिन में ही पहुंचे इस धनराशि के बाद अब तक शुभम की मां के बैंक खाते में 5,94,779 रुपए पहुंच चुके हैं।
कुत्ता पालने के लिए अब लेना होगा लाइसेंस मेरठ नगर निगम क्षेत्र में आप कुत्ता पालने के लिए लास्ट लाइसेंस लेना होगा नगर निगम में लाइसेंस व्यवस्था को सख्ती से लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है।
पश्चिमी यूपी में एक बार फिर से मौसम पलटी मारने को तैयार है तापमान में चल रहे हो उतार-चढ़ाव के बीच शुक्रवार को दिनभर तेज हवाओं से लोग परेशान रहे तो वही दिन का तापमान गिर गया और रात का बढ़ गया मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 7 और 8 मार्च को गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटे भाजपा नेतृत्व के सामने प्रत्याशी चयन का संकट गहरा सकता है आरक्षण ने जिस कदर जिला पंचायत के दावेदारों का गणित बिगाड़ा है उसके बाद अब अपना वार्ड छोड़कर दूसरे वार्ड से दावेदारी में नेता उतर आए हैं।
ऐसे में प्रत्याशी चयन को लेकर खींचतान जहां तक है वही बगावत के आसार नजर आने लगे हैं प्रत्याशी चयन को लेकर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह ने बताया कि जिला पंचायत के सभी 33 वार्ड के लिए जो आवेदन आए हैं उन पर पार्टी कार्यालय में 8 मार्च को मंथन होगा।
अधिवक्ता आत्महत्या प्रकरण में नामजद आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 12 फरवरी से चल रही वकीलों की हड़ताल 15 दिनों के लिए स्थगित कर दी गई है मेरठ बार एसोसिएशन के महामंत्री सचिन चौधरी ने बताया कि प्रशासन से राज्यपाल और मुख्यमंत्री मेरठ आगमन पर मिलने के लिए समय मांगा गया है मुख्यमंत्री को उप मुख्यमंत्री व राज्यपाल को ज्ञापन देकर इस प्रकरण में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जाएगी
मेरठ जिले में महिलाओं को इंसाफ के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उनसे जुड़े मामलों के जल्द निस्तारण के लिए पुलिस महानिदेशालय ने जिले में दो नई महिला रिपोर्टिंग चौकियां तैयार करने के निर्देश दिए हैं।दोनों चौकियां महिला थाने से संबद्ध रहेंगी। सीएम योगी आदित्यनाथ आठ मार्च को महिला दिवस के मौके पर इनका उद्घाटन कर सकते हैं।
... Read More