बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Meerut News Today 26th February and today headline
मेरठ की आवाज

Meerut News Today 26th February: मेरठ समाचार | सुनिए शहर की ताजातरीन खबरें

26 February 2021

Play
2:34
आइए नजर डालते हैं आज की मुख्य लाइन पर... 1. मेरठ में नगर निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है। करीब चार दशक पहले नगर निगम ने यूपी हैंडलूम कॉरपोरेशन लिमिटेड को घंटाघर के पालिका बाजार में चार दुकानें प्रदर्शनी लगाने के लिए आवंटित की थी। अब यहां हथकरघा विभाग की मनमानी और नगर निगम की लापरवाही से 14 दुकानें बन गई हैं। इन दुकानों को बेचने की तैयारी की जा रही है। नगर आयुक्त मनीष बंसल का कहना है कि मामला संज्ञान में है इसकी फाइल तलब की गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 2. पश्चिमी यूपी में मौसम की बात करें तो पिछले कुछ दिनों से दिन और रात का तापमान लगातार बढ़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इससे अभी और वृद्धि हो सकती है इसलिए इस बार गर्मी जल्दी पसीने छुड़ाएगी। फरवरी माह के पहले सप्ताह की शुरुआत जहां कोहरे और बारिश से हुई। मई माह के अंत में तापमान बढ़ने से गर्मी के तेवर अभी से दिखने लगे हैं। 3. मेरठ में कोरोना वायरस एक बार रफ्तार पकड़ने लगा है। गुरुवार को 4408 सैंपल की जांच में गुरुवार को चार नए मरीज मिले। इनमें दो महिलाएं और दो पुरुष है। यह जागृति विहार और राजेंद्र नगर के रहने वाले हैं। जिले में अब तक 409 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है। 4. मेरठ में सीएस की छात्रा वर्तिका की मौत के मामले में पुलिस पर सवाल उठने लगे हैं। पोस्टमार्टम न कराकर पुलिस ने मौत की गुत्थी सुलझा दी है। गुरुवार को इस मामले की जांच कराई गई तो कई राज खुल गए। छात्रा सुपरटेक स्पोर्ट्स कॉलोनी में पहले भी आती रही है। छात्रा की मौत कैसे हुई अब यह बात पीड़ित परिवार भी जानना चाहता है। इन सबके बीच सवाल यही उठता है कि किसके दबाव में शव पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। 5. वहीं शिक्षिका हत्याकांड को लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट की दोबारा जांच करने की मांग की जा रही है। शिक्षिका के शरीर पर चोट के निशान मिले थे जिसको लेकर दोबारा से जांच की मांग की जा रही है। 6. मेरठ में अधिवक्ता आत्महत्या के मामले में आज वकीलों बेगमपुल पर जाम लगाया। पुलिस अफसर भी अलर्ट रहे। अधिकारियों ने वरिष्ठ अधिवक्ताओं से बातचीत कर डायवर्जन का प्लान पहले ही बना लिया था। 7. हाई स्कूल इंटरमीडिएट की परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर जिले में तैयारियां प्रारंभ हो गई है। जहां एक ओर सभी सूचनाओं का डेटा संग्रह किया जा रहा है वहीं नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के को लेकर निर्देश निर्देश दिए गए हैं। डीआईओएस ने सभी परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्य को पत्र भेजकर तैयारी की हिदायत दी है।

Meerut News Today 26th February: मेरठ समाचार | सुनिए शहर की ताजातरीन खबरें

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 711 एपिसोड

Meerut News Today 5th May 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 28th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 26th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 22nd April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 21st April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 20th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 19th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 17th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 15th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 14th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

एप में पढ़ें

Followed