आइए नजर डालते हैं आज की मुख्य हेडलाइन पर...
बिजनौर में भाकियू कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को दिखाए काले झंडे
बिजनौर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह पर के काफिले के सामने भाकियू नेताओं के काले झंडे दिखाकर हंगामा करने में हिरासत में लेने पर राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी कूद गए हैं। उन्होंने ट्विटर पर सभी कार्यकर्ताओं को छोड़ने को कहा है। ऐसा न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।
मेरठ में एएसपी ने होटल में मारा छापा, मचा हड़कंप
मेरठ के भैसाली बस अड्डे के सामने संचालित होटलों पर सोमवार देर रात एएसपी कैंट सूरज राय ने छापा मारा। एएसपी कैंट यहां सादा कपड़ों में ग्राहक बनकर पहुंचे थे। वहीं छापे की भनक लगते ही आसपास के होटलों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। मौके से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई है।
बिजनौर के आसफ अली ने लड़ा था सरदार भगत सिंह का केस, 23 मार्च 1931 को दी गई थी फांसी
23 मार्च 1931 को सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को लाहौर की सेंट्रल जेल में फांसी पर लटका दिया गया था। सरदार भगत सिंह की पैरवी न्यायालय में बिजनौर निवासी अधिवक्ता आसफ अली ने की थी। आसफ अली भगत सिंह के न्यायिक परामर्शदाता रहे। भगत सिंह के साथ केंद्रीय असेंबली में बम फेंकने वाले बटुकेश्वर दत्त का भी न्यायालय में पक्ष उस समय के प्रसिद्ध वकील आसफ अली ने ही रखा था।
ईपीई और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के लिंक से आसान हुआ सफर
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के चौथे चरण का लाभ हरियाणा के लोगों को भी मिलेगा। डासना के नजदीक एक्सप्रेस-वे को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से जोड़ा गया है। ईपीई के ऊपर से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे गुजर रहा है। ईपीई के जरिए हरियाणा से मेरठ की ओर आने वाले वाहनों को मोदीनगर मार्ग से आने का छुटकारा मिल जाएगा। दुहाई से सीधे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे से होते हुए महज 30 मिनट में मेरठ आ जाएंगे। देहरादून और हरिद्वार जाने वाले लोगों को लाभ होगा।
दुबई से मेरठ लौटे दो लोगों समेत 18 नए मरीज मिले, मचा हड़कंप
मेरठ में कोरोना के मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। सोमवार को 18 नए मरीज मिले हैं। इनमें दो दुबई से लौटे हुए व्यक्ति हैं। सोमवार को 3338 सैंपलों की जांच की गई। इनमें एक छह साल की बच्ची भी शामिल है। इनमें अधिकांश नए केस हैं। संपर्क वालों की संख्या कम है। घरेलू महिलाएं, किसान, नौकरीपेशा, कारोबारी और स्टूडेंट्स आदि शामिल हैं।
32वीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का समापन, यूपी ने जीते 60 पदक
कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 32वीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का सोमवार को समापन हो गया। तीसरे व अंतिम दिन 400 मीटर हर्डल, 10 हजार मीटर दौड़, हैमर थ्रो, ट्रिपल जंप इवेंट हुए। तीनों दिन हरियाणा दबदबा बनाते हुए कुल 81 पदक हासिल कर अव्वल रहा। वहीं 60 पदकों के साथ यूपी दूसरे नंबर पर रहा।
बूंदाबांदी से बदला मौसम, दिन का पारा गिरा, आज भी बूंदाबांदी के आसार
पहाड़ों पर सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते वेस्ट यूपी में सोमवार को मौसम बदल गया है। कभी बूंदाबांदी तो कभी तेज हवाएं चलीं। मंगलवार को भी बूंदाबंादी के आसार बने हुए हैं। सोमवार को सुबह से मौसम बदला हुआ था। दोपहर तक कभी धूप नजर आई तो कभी तेज हवा का असर दिखा। इसके बाद आसमान पर काले बादल छाए और बारिश शुरू हो गई। थोड़ी देर तक ही बारिश रही, फिर से काले बादल छाए। बारिश के चलते दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
मेरठ में अखिलेश यादव की जनसभा आज
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा मंगलवार को मवाना में है। वह करीब एक बजे हेलीकॉप्टर से नवजीवन किसान डिग्री कालेज पहुंचेंगे। दोपहर 3:20 बजे वहां से रवाना हो जाएंगे। जनसभा के लिए सपा कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं। वह शहीद धन सिंह कोतवाल की प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे।
... Read More