एक नजर मेरठ से आज की हैडलाइन्स पर
-कोरोना काल के बाद आज 11 माह बाद खुले प्राथमिक स्कूल, दिखा उत्साह का माहौली।
-तापमान बढ़ने से टूटा 17 साल का रिकाॅर्ड, सबसे गर्म रहा रविवार का दिन।
-डेयरी और संविदा कर्मियों के मामले में उच्च न्यायालय में सुनवाई आज।
-मेरठ में पांच थानेदार हटाए, 10 में फेरबदल, तीन दरोगा बनाए गए चैकी इंचार्ज, विनीत भटनागर होंगे नए एसपी सिटी।
-दस बैंकों में एक ने भी नहीं दिया प्रधानमंत्री स्वनिधि ऋण ।
-यूपी में दिल्ली माॅडल की उम्मीद बंधा गए केजरीवाल, किसान आंदोलन पर कहा, देखा नहीं गया राकेश टिकैत का रोना।
-मोबाइल डाटा वाले आटा भी कर देंगे बैन किसान महापंचायत में बोले पंजाब से आप सांसद भगवंत मान।
-मुजफरनगर में किसान मजदूर महासम्मेलन में बोले मंतरी संजीव बालियान, किसानों पर उठने वाली आंखों को फोड़ देंगे।
-Meerut me aaj se कोरोना टीकाकरण के तीसरे चरण की शरुआत, 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों का होना है टीकाकरण।
खबरें विस्तार से
कोविड 19 संक्रमण के कारण पिछले साल मार्च से बंद चल रहे कक्षा एक से पांचवीं तक की कक्षाएं आज से शुरू हो गइॡ्ईंँ माध्यमिक के साथ ही परिषदीय विद्यालयों में रौनक लौट अाआइॡ्ई अध्यापकों ने चॉकलेट गुब्बारों और फूल मालाओं के साथ छात्र छात्राओं का स्वागत किया। मेरठ समेत वेस्ट यूपी के सभी स्कूलों में हालांकि पहले दिन छात्र छात्राओं की संख्या कम रही।
लगातार बढ़ रहे तापमान ने 17 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रविवार का दिन इस सीजन में सबसे गर्म रहा। दिन का तापमान 31 7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 17 0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ यूपी शाही के अनुसार एक सप्ताह से बढ़ रहा तापमान गेहूं की फसल के लिए सही नहीं है। सबसे ज्यादा पछेती गेहूं की फसल को नुकसान होगा।
मेरठ से डेयरियों को बाहर करने और संविदा कर्मियों की बहाली के मामले में आज उच्च न्यायालय में सुनवाई होनी है। दोनों ही मामलों पर याचिकाकर्ताओं के साथ ही नगर निगम अधिकारियों की भी नजरें टिकी हुई हैं। मेरठ शहर में एक हजार से ज्यादा डेयरियों का संचालन किया जा रहा है। इन डेयरियों से निकलने वाला गोबर ने केवल शहर को गंदा करता है, बल्कि नालों को भी चौक कर रहा है। हाईकोर्ट ने नगर निगम से इस मामले में जवाब मांगा था।
मेरठ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने रविवार रात 5 थानेदारों को हटा दिया और 10 थानों में फेरबदल किया है। इसके अलावा 3 दरोगा चौकी इंचार्ज बनाए गए हैं। कई दिनों से पुलिस अधिकारियों में चल रहे पत्राचार के बाद यह फेरबदल किया गया है। मेरठ एसपी सिटी की कमान अब विनीत भटनागर संभालेंगे, एसपी सिटी डाॅ अखिलेश नारायण सिंह का ट्रांसफर फिरोजाबाद कर दिया गया है। उन्हें वहां एसपी देहात बनाया गया है।
मेरठ के निजी क्षेत्र के 10 बैंकों ने 8 माह में एक भी प्रधानमंत्री स्वनिधि ऋण नहीं बांटा है। राष्ट्रीयकृत और प्राइवेट बैंकों में कुल 27,354 आवेदक अभी भी ऋण पाने से वंचित हैं, जबकि रोजाना काफी संख्या में आवेदक बैंकों में पहुंच रहे हैं। सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत रेहड़ी पटरी वालों को 10 हजार रुपये का लोन दिया जाता है। 29 जून 2020 में यह योजना शुरू
की गई थी, लेकिन अब तक एक रेहड़ी पटरी वालों को ऋण नहीं बांटा गया।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने क्रांतिधारा पर किसान महापंचायत में यूपी के लिए अपना एजेंडा भी बता दिया। उन्होंने किसान महापंचायत में केंद्र सरकार की तीनों कृषि कानूनों की खामियां गिनाने के साथ किसान आंदोलन कार्यों को देशभक्त बताया। यूपी में पंचायत चुनाव और 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके केजरीवाल ने कहा कि यदि दिल्ली में 6 साल में बहुत कुछ सुधारा जा सकता है तो यूपी में भी ऐसा होना असंभव नहीं है।
वही राकेश टिकैत का जिक्र करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 26 जनवरी को दिल्ली घटनाक्रम के बाद भाइयों भाकियू नेता राकेश टिकैत का रोना मुझसे देखा नहीं गया। 28 जनवरी की रात मैंने जो कुछ टीवी पर देखा उस पर यकीन नहीं हुआ। केजरीवाल ने कहा कि जो देश से प्यार करते हैं वह किसानों के इस पवित्र आंदोलन के साथ हैं। आंदोलन व्यवस्थित तरीके से हो रहा है। केंद्र सरकार दिल्ली में किसानों पर लाठियां बरसा रही है, सड़कों पर कीलें ठोक रही है, किसानों पर झूठे मुकदमे किए जा रहे हैं। भाजपा ने तो अंग्रेजों को भी पीछे छोड़ दिया है।
पंजाब से आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने किसान महापंचायत में केंद्र सरकार पर चुटीले अंदाज में कहा कि यह पूंजी पतियों की सरकार है जो कृषि कानूनों के जरिए डाटा वालों को आटा देने जा रही है। मोबाइल डाटा देने वालों को बदकिस्मती से अगर अन्नदाता की मेहनत से बनने वाले आटा भी मिल गया तो वे उसे डाटा की तरह ही अपनी सुविधानुसार बैन कर देंगे।
मुजफरनगर के लुहसाना गांव में रविवार को हुई किसान मजदूर महासम्मेलन में केंद्रीय राज्यमंतरी संजीव बालियान ने कहा कि भाजपा की सरकार में रामराज आया या नहीं लेकिन रामराज की तरफ कदम जरूर बढ़े हैं। कृषि कानूनों की हिमायत करते हुए उन्होंने कहा कि किसान को ओर किसी ने आंख उठाकर देखा तो उसकी आंखे फोड़ देंगें। हेलीकॉप्टर में आने वाले नेता माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे है।
... Read More