मेरठ: मेडिकल कॉलेज में फिर सामने आई बड़ी लापरवाही, कोविड वार्ड से लापता हुए बुजुर्ग पिता, बेटी ने सीएम योगी से लगाई गुहार
मेरठ में मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां भर्ती 64 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग संदिग्ध हालात में लापता हो गए। तीन मई से कर्मचारियों ने परिजनों को कोई सूचना नहीं दी तो शुक्रवार को वे मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। यहां पर पता चला कि बुजुर्ग वार्ड में है ही नहीं। यह सुनते ही परिजनों के पैरों तले जमीन निकल गई। सभी वार्ड में उन्हें तलाशा गया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। बुजुर्ग की बेटी ने अफसरों और मुख्यमंत्री से पिता की बरामदगी की मांग की है।
बेबसी: तड़प-तड़कर दम तोड़ रहे मरीज, ऑक्सीजन की कमी से तीन की मौत, अपनों के लिए भटक रहे परिजन
मेरठ के मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को तीन मरीजों की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि ऑक्सीजन की सप्लाई बंद होने के कारण उनकी मौत हुई। मेडिकल प्रशासन का कहना है कि ऑक्सीजन पर्याप्त थी, जो उपचार दिया जा सकता था, वो दिया गया था।
यूपी: अब गांवों में कोरोना का कहर, एक दिन में मिले 1036 लोग बीमार, पढ़िए पूरा अपडेट
मेरठ में कोराना का कहर शहर से गांवों में पहुंच गया है। मेडिकल कॉलेज में पहले शहर से अधिक मरीज आ रहे थे। लेकिन, अब गांवों से कोरोना पॉजिटिव मरीज आने की संख्या बढ़ गई है। शुक्रवार को जिले भर के गांवों में हुई जांच में एक दिन में 1036 लोग बीमार मिले हैं। 187 में कोरोना की पुष्टि हुई है।
मेरठ: नहीं थम रहा कोरोना का कहर, लगातार बढ़ रहे मरीज, 20 दिन में 25 लोगों की मौत
मेरठ के जानी क्षेत्र में पिछले एक माह से लगातार संक्रमण या बुखार से मौत होने का सिलसिला चल रहा है। जानी ब्लाक के गांवों में पिछले 20 दिनों में करीब 25 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। जिसमें से ग्रामीण आधा दर्जन मौतों को कोरोना से होना बता रहे हैं। वहीं, कस्बा सिवाल खास में भी ग्रामीण भाजपा जिला महामंत्री सहित पांच व्यक्तियों की मौत कोरोना से होना बता रहे हैं।
दर्दनाक मौत: कार में दम घुटने से चार मासूमों की गई जान, मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में शुक्रवार को एक बड़ी घटना हो गई। सिंगौली तगा गांव में कार में बैठे चार बच्चों की दम घुटने से मौत हो गई। इससे परिवारों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मामले की पूरी जानकारी ली। बताया गया कि ऑटो लॉक लगने से बच्चों का दम घुट गया और उनकी दर्दनाक मौत हो गई। मरने वाले बच्चों में दो लड़की और दो लड़के हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
यूपी: सपा विधायक समेत 35 नेताओं के खिलाफ मुकदमा, सामूहिक रोजा इफ्तार कार्यक्रम में लिया था हिस्सा
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में सामूहिक रोजा इफ्तार पार्टी में जाने पर सपा विधायक समेत 35 पर मुकदमा किया गया है। कोरोना महामारी के दौर में सामूहिक रोजा इफ्तार कार्यक्रम में हिस्सा लेने के आरोप में नगीना पुलिस ने सपा विधायक मनोज पारस सहित 35 नेताओं के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वहीं कार्रवाई के बाद कुछ लोग पुलिस की आलोचना कर रहे हैं तो कुछ लोग इसे कोरोना की रोकथाम के लिए उठाया सख्त कदम बता रहे हैं। कोरोना के चलते शासन भीड़ जुटाने को लेकर सख्त नजर आ रहा है। जिले में हर रोज 100 से ज्यादा कोरोना के मरीज मिल रहे हैं।
अमर उजाला एक्सक्लूसिव: मेरठ के दौराला में बनेगा ऑक्सीजन प्लांट, होगी 30 बेड की व्यवस्था
मेरठ में कोरोना महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। हर जगह ऑक्सीजन व अस्पतालों में बेड की व्यवस्था न होने से लोग मौत का शिकार हो रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी देहात क्षेत्र के लोगों को उठानी पड़ रही है। ऐसे में दौराला शुगर मिल ने देहात के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए सीएचसी दौराला में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का आश्वासन दिया है। साथ ही आईसीयू व वेंटिलेटर की व्यवस्था भी की जाएगी। जिसका कार्य जल्द शुरू होगा।
... Read More