रालोद प्रमुख अजित सिंह का निधन, कोरोना संक्रमित होने के बाद गुरुग्राम में चल रहा था इलाज
राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख अजित सिंह का आज (6 मई) निधन हो गया। वह कुछ दिन पहले कोरोना से संक्रमित हो गए थे और गुरुग्राम के आर्टिमिस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख अजित सिंह का आज (6 मई) निधन हो गया। वह कुछ दिन पहले कोरोना से संक्रमित हो गए थे और गुरुग्राम के आर्टिमिस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनका अंतिम संस्कार गुरुग्राम में होगा या बागपत में, इस बारे में राकेश टिकैत और सरकार के बीच वार्ता चल रही है। रालोद के मुखिया और पूर्व केंद्रीय मंत्री 82 वर्ष के थे। जानकारी के अनुसार कोरोना के कारण उनके फेफड़ों में संक्रमण बढ़ गया था जिससे उनकी हालत बेहद नाजुक हो गई थी और इसी के चलते उनका निधन हो गया। देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बेटे चौधरी अजित सिंह उत्तर प्रदेश के बागपत से सात बार सांसद रहे और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री भी रह चुके हैं। उनके निधन के बाद पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शोक की लहर है।
मेरठ : 10 मई की सुबह सात बजे तक बढ़ी कर्फ्यू की अवधि, आज से तीन घंटे खुलेंगी किराना फल व सब्जी की दुकानें
मेरठ में 10 मई की सुबह सात बजे तक कर्फ्यू की अवधि बढ़ाए जाने के दौरान डीएम ने तीन घंटे तक किराना-सब्जी-फल और दूध की दुकानें खोले जाने की छूट दी है। दूध की दुकानें सुबह और शाम को तीन-तीन घंटे खुलेंगी। बाकी दुकानें बंद रहेंगी। डीएम के. बालाजी ने कर्फ्यू में छूट देते हुए कहा है कि रोजाना सुबह आठ बजे से 11 बजे तक तीन घंटे किराना-फल और सब्जियों की दुकानें खोली जाएंगी। दूध की दुकानें सुबह सात बजे से 10 बजे तक और फिर शाम को पांच बजे से आठ बजे तक खुलेंगी। इन दुकानों के अलावा किसी दुकान को खोले जाने की अनुमति नहीं है।
मेरठ : कोरोना के 1498 मरीज मिले, 21 की मौत, आरटीपीसीआर में ज्यादा, एंटीजन में कम निकले संक्रमित
मेरठ में कोरोना के बुधवार को 1498 मरीज मिले हैं, जबकि 21 लोगों की मौत हो गई। इनमें 16 मेरठ के थे और पांच आसपास के जिलों के रहने वाले थे। 10 लोगों की मौत मेडिकल कॉलेज में और 11 की मौत निजी अस्पतालों में हुई है।
बिजनौर : पंचायत चुनाव में कम सदस्य जीतने पर बसपा जिलाध्यक्ष पर गिरी गाज
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में बसपा के कम सदस्य आने की जिलाध्यक्ष पर गाज गिर गई है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने बसपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह को हटा दिया है। उनकी जगह जितेंद्र सागर को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। चुनाव में एक एक वार्ड में बसपा के कई प्रत्याशी आमने सामने चुनाव लड़ रहे थे। कई जगह टकराव की नौबत आ गई थी। मायावती से पैसों के बल पर एक वार्ड में कई प्रत्याशी उतारने के आरोप लगाए गए थे। इसके बाद जिलाध्यक्ष पद पर यह गाज गिरी है। बसपा ने जिला पंचायत के चुनाव में 39 वार्डों में प्रत्याशी उतारे थे। पांच सदस्य ही चुनाव जीतकर आए हैं।
बिजनौर : जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर गरमाई सियासत, भाजपा के लिए कुर्सी कब्जाना टेढ़ी खीर
बिजनौर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर जिले की सियासत गरमा गई है। अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार हैं। भाजपा के लिए अध्यक्ष पद हथियाना टेढ़ी खीर हो गया है। भाजपा सदस्यों को साधने में उलझी है।
सहारनपुर : कोरोना पीड़ित व्यापारी की अस्पताल में मौत, पत्नी ने सदमें में आकर जहरीला पदार्थ खाकर दे दी जान
सहारनपुर में कोरोना पीड़ित व्यापारी ने मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पति की मौत का सदमा पत्नी बर्दाश्त नहीं कर पाई और उसने भी जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। व्यापारी के बेटे की करीब दो वर्ष पहले ही एक दुर्घटना में मौत हो चुकी है।
यूपी : बागपत के बाद बिजनौर में जानलेवा बुखार का कहर, एक सप्ताह में सौ से ज्यादा मौत
बिजनौर जनपद में कोरोना से अधिक बुखार लोगों की जान का दुश्मन बना है। लाख कोशिशों के बावजूद इस पर काबू नहीं पाया जा सका है। हर दिन बुखार और कोरोना से 12 से अधिक लोगों की मौत हो रही है। अभी तक स्वास्थ्य विभाग के पास बुखार का तोड़ हाथ नहीं लगा है, जिससे जिला प्रशासन से लेकर आम आदमी तक बेचैन है। प्रत्येक दिन गंगा बैराज पर 30 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। पिछले एक सप्ताह में 100 से अधिक लोगों की बुखार और कोरोना से मौते हो चुकी हैं।
... Read More