रालोद मुखिया चौधरी अजीत सिंह की हालत नाजुक
रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह की मंगलवार रात को तबीयत बेहद बिगड़ गई। कोरोना संक्रमित होने के कारण वह गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। बताया गया कि फेफड़ों में संक्रमण बढ़ने के कारण उनकी हालत नाजुक हो गई। डॉक्टर कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। वहीं रालोद कार्यकर्ता उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
मेडिकल कॉलेज में मौत से रूबरू हो रहे लोग
मेडिकल कॉलेज में भर्ती हर दूसरा मरीज अपने तीमारदारों को फोन कर कहता है कि मुझे बचा लो यहां से बाहर निकालो । न यहां खाना मिलता है और ना ही दवाई दी जा रही है। हफ्तों से मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में सफाई नहीं हुई। दुर्गंध और गंदगी के बीच इमरजेंसी में मौजूद लगभग 55 मरीजों का रोजाना मौत से साक्षात्कार हो रहा है।
भाजपा के दिग्गज चारों खाने चित
भाजपा को जिला पंचायत में तगड़ा झटका लगा हैl सोमवार देर रात तक 6 सीट जीतने वाली भाजपा मंगलवार को एक वार्ड में हुई पुनर्मतगणना में 5 सीटों पर सिमट गई है इसमें भी 2 वार्ड ऐसे हैं जहां पर प्रशासन पर भाजपा के दबाव में प्रत्याशी जिताने के खुलकर आरोप लग रहे हैं।
विधानसभा चुनाव से पहले रालोद को मिली संजीवनी
प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले रालोद को जिला पंचायत चुनाव में संजीवनी मिल गई है। 14 जिलों में रालोद के 69 जिला पंचायत सदस्य चुनाव जीत गए हैं। कई जिलों में रालोद ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए समीकरण तलाशने शुरू कर दिए हैं। किसान आंदोलन के बाद जयंत चौधरी की ताबड़तोड़ रैलियों का रिजल्ट देखने लगा है।
बसपा ने जीती सर्वाधिक 9 सीट अध्यक्ष बनाने का दावा
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बसपा ने सर्वाधिक 9 सीटें जीतकर सभी दलों को पीछे छोड़ दिया है पार्टी नेताओं का दावा है कि कई निर्दलीय उनके संपर्क में है जो जल्दी पार्टी में शामिल होंगे जिला पंचायत अध्यक्ष उनकी पार्टी का ही होगा।
भाजपा को झटका, विपक्ष को मिली संजीवनी, 27 वार्डों में मुरझाया कमल, हाथी और साइकिल की बढ़ी रफ्तार
वर्ष -2022 विधानसभा चुनाव से पहले पंचायत चुनाव में सत्तारूढ़ दल भाजपा को करारा झटका लगा है। 33 वार्डों में से भाजपा समर्थित प्रत्याशी मात्र छह सीट पर ही जीत दर्ज कर सके। वहीं, समाजवादी पार्टी के सात और बहुजन समाज पार्टी के नौ वार्डों में समर्थित प्रत्याशी विजयी हुए। इसके अलावा रालोद को छह वार्ड में जीत हासिल हुई हैं।
मेरठ में मिले 806 नए मरीज, 18 लोगों की गई जान, लोगों में दहशत
मेरठ जनपद में कोरोना का कहर जारी है। जिले में मंगलवार को 806 मरीज मिले, जबकि 18 लोगों की मौत हो गई। इनमें नौ मेरठ के थे और नौ आसपास के जिलों के रहने वाले थे। 13 लोगों की मौत मेडिकल कॉलेज में और पांच की मौत निजी अस्पतालों में हुई है।
मेरठ में महिला दरोगा के वीडियो से मचा हड़कंप
मेरठ जनपद में एक महिला दरोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया। इस वीडियो में दरोगा की महिला थाना प्रभारी से नोकझोंक हो रही है। दरोगा का आरोप है कि एक माह से उसका उत्पीड़न किया जा रहा है। वह महिला थाना प्रभारी पर ही उसकी वीडियो बनाने की बात भी कह रही हैं।
... Read More