बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Meerut latest News Today 28 May and today headline latest news of West UP
मेरठ की आवाज

Meerut News Today 28 May: मेरठ समाचार | सुनिए शहर की ताजातरीन खबरें

28 May 2021

Play
5:16
सुनिए शहर की ताजातरीन खबरें- मेरठ जिले में कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिले में ब्लैक फंगस से चार और कोरोना से दस लोगों की मौत हो गई। कोरोना से तीन मौत मेडिकल कॉलेज और सात निजी अस्पतालों में हुईं। साथ ही गुरुवार को कोरोना के 132 और ब्लैक फंगस के 16 नए मरीज मिले हैं। वहीं दवाइयां न मिलने के कारण तीमारदार परेशान हैं।  मेरठ जनपद में जानीखुर्द थाना क्षेत्र के गांव नेक निवासी आशीष उर्फ सोनू की मौत के मामले में चार आरोपियों को जानी पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस एक अन्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। आत्मबल और मजबूत इरादों की बदौलत बुजुर्गों ने कोरोना महामारी को मात देकर मिसाल पेश की है। साहस के सामने वृद्धावस्था भी बौनी साबित हुई। ऑक्सीजन की कमी को झेला और संक्रमण से लड़ते रहे। करीब 25 दिन में अस्पताल से डिस्चार्ज हुए। अब लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। कोरोना काल में राजनीतिक दलों ने मिशन 2022 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मतदाताओं को साधने के लिए भाजपा और कांग्रेस ने विभिन्न कार्यक्रम तय कर लिए हैं। इसके साथ ही वर्चुअल रैलियां होंगी। इसके अलावा दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता घर-घर जाकर अपने-अपने राजनीतिक दल की नीतियों से भी लोगों को अवगत कराएंगे। बंगाल में हुई हिंसा को लेकर भी भाजपा विपक्ष को घेरने की तैयारी कर चुकी है। सहारनपुर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  दस ग्राम प्रधानों के साथ वर्चुअल संवाद करेंगे। बताया गया कि सहारनपुर जनपद के मुजफराबाद ब्लाॅक के ग्राम जमालपुर के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान कुर्बान भी शामिल होंगे। यह कार्यक्रम शुक्रवार को अपराह्न 4 बजे आॅनलाइन आयोजित किया जाएगा। मेरठ में कोरोना के कहर से कई परिवार उजड़ गए हैं। बच्चे अनाथ हो गए हैं और बूढ़े मां-बाप अपने जवान बेटों की याद में तिल-तिल मर रहे हैं। ऐसा ही मामला शास्त्री नगर का सामने आया है। यहां सेक्टर-10 निवासी दो इंजीनियर भाई पांच दिन के अंतराल पर दुनिया छोड़कर चले गए। एक भाई की तो चार माह की बेटी है। परिवार जवान बेटों की मौत से पूरी तरह टूट चुका है।  मुजफ्फरनगर जनपद में भाजपा जिला मंत्री सुनील दर्शन के साथ पुलिसकर्मियों ने दुर्व्यवहार करते हुए उनके कपड़े फाड़ दिए। इससे आहत भाजपा नेता शहर कोतवाली में धरने पर बैठ गए। उधर, मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने उप निरीक्षक जयप्रकाश भास्कर को लाइन हाजिर और कांस्टेबल राहुल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।  

Meerut News Today 28 May: मेरठ समाचार | सुनिए शहर की ताजातरीन खबरें

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 711 एपिसोड

Meerut News Today 5th May 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 28th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 26th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 22nd April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 21st April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 20th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 19th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 17th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 15th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 14th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

एप में पढ़ें

Followed