बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
8 October Audio Bulletin: BJP workers on the streets against Mamta government
आज की बड़ी खबरें

8 अक्टूबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

8 October 2020

Play
2:7
8 October Audio Bulletin: मिनटों में सुनें अबतक की हर News का अपडेट 1.कोरोना के खिलाफ पीएम मोदी का 'जन आंदोलन', प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोरोना  के खिलाफ नए जन आंदोलन की शुरुआत करेंगे ।पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि जब तक दवाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं। 2.नरोत्तम मिश्रा का कांग्रेस पर किया  हमला मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने हाथरस घटना को लेकर कांग्रेस पर आरोप  लगाते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश को जातियों में बांटना चाहती है। हाथरस एक संयोग नहीं, एक प्रयोग था। 3.गुप्तेश्वर पांडेय को टिकट नहीं मिलने पर महाराष्ट्र के गृह मंत्री देखमुख का तंज बिहार के पूर्व पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय को टिकट न मिलने पर महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने तंज कसते हुए कहा है कि हमारे द्वारा टिकट देने के प्रश्न पूछने के डर के चलते भाजपा ने पांडेय को टिकट नहीं दिया है। 4.इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने अखबार में विज्ञापन के जरिए नवाज शरीफ को जारी किया समन इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने बुधवार को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को 'समाचार पत्रों के विज्ञापनों के माध्यम से' समन जारी किया 5.चीन को कोरोना वायरस महामारी के लिए बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी: डोनाल्ड ट्रंप  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्र के नाम जारी एक वीडियो संदेश में बुधवार  कोविड-19 महामारी के लिए चीन को दोषी ठहराया, और कहा कि चीन को उसकी बड़ी कीमत चुकानी होगी। 6.हाथरस: आरोपियों ने जेल से पुलिस अधीक्षक को  लिखी चिट्ठी हाथरस केस में आए दिन नए मोड़ आ रहे हैं। इसी बीच चारों आरोपियों ने जेल से पुलिस अधीक्षक(एसपी) को चिट्ठी भेजी है। चिट्ठी में सभी आरोपियों ने अपने आप को बताया निर्दोष और उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। 7.कोलकाता: कार्यकर्ताओं की हत्या के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेताओं पर लाठीचार्ज पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी  के कोलकाता के नाबन्ना स्थित ऑफिस पर बीजेपी के मार्च को पुलिस ने बल प्रयोग कर रोक दिया है. पुलिस ने मार्च कर रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ आंसू गैस और वाटर केनन का इस्तेमाल किया. 8.एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर की सहारनपुर में इमरजेंसी लैंडिंग उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जनपद के ननौता क्षेत्र में गुरुवार सुबह एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी के चलते कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग 9.दिल्ली में 15 से खुलेंगे सिनेमा हॉल और साप्ताहिक बाजार केजरीवाल सरकार ने 15 अक्तूबर से दिल्ली में सिनेमा हॉल और साप्ताहिक बाजारों को खोलने की अनुमति दे दी है। 10.लद्दाख में महसूस किए गए भूकंप के झटके लद्दाख में 8 अक्टूबर की  सुबह 9:22 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।  रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई है।   

8 अक्टूबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 1363 एपिसोड

क्या है यूनिफार्म सिविल कोड, क्यों उठ रहे यूसीसी पर सवाल, यहां समझिए

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: इस्राइल-हमाल जंग के बीच गाजा पट्टी में अस्पताल पर हवाई हमला

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को 'अमर उजाला संवाद' कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने 'भारत का स्वर्णिम भविष्य' विषय पर अपनी बात रखी। करीब 45 मिनट तक रक्षामंत्री ने आजादी से लेकर अब तक के देश की यात्रा के बारे में बताया। एक बेहद ही रोचक कहानी बताई। जिसके किरदार का नाम 'रामभरोसे' था। 

सहवाग को गाने का बहुत शौक है। वह किशोर कुमार के फैन हैं। बल्लेबाजी के दौरान वह खुद के ऊपर से दबाव कम करने के लिए गाने गाते थे। सहवाग ने इससे जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व ओपनर यासिर हमीद की फरमाइश पूरी की थी। सहवाग ने कहा, ''एक बार पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में मैं गाने गुनगुना रहा था। उसी समय शॉर्ट लेग पर खड़े यासिर हमीद ने सुन लिया। उन्होंने कहा कि भाईजान तेरे जैसा यार कहां...सुना दो। 

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: अभी कब तक सताएगी ये जी जलाने वाली वाली गर्मी

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: गुजरात वालों सावधान, आ रहा है 'बिपरजॉय'

मणिपुर में तीन मई से हिंसा जारी है। अब तक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 2,000 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूरे सूबे में पुलिस, सेना और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है। म्यांमार से सटे इस राज्य में हिंसा को खत्म करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह खुद मैदान में उतर चुके हैं। चार दिनों तक वह सूबे में रहकर पूरे विवाद को खत्म करने की कोशिश करेंगे।

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन:  लोग हंसने में इतनी कंजूसी क्यों करते है? चलिए जानते है

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: ट्रेन से जुड़ी ये खास बातें जानते हैं आप? 

ओडिशा में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा 288 हो गया है। वहीं 850 के करीब लोग घायल हैं। इस घटना के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ओडिशा जाएंगे। इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी घटनास्थल पर पहुंचे थे और हालात का जायजा लिया था। हादसे की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं और सेना को भी बचाव कार्यों में लगा दिया गया है। हादसे को लेकर पीएम मोदी ने बैठक भी बुलाई है।

एप में पढ़ें

Followed