बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
7 October Audio Bulletin: 80 thousand fake accounts created to defame Mumbai Police
आज की बड़ी खबरें

7 अक्टूबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

7 October 2020

Play
2:11
7 October Audio Bulletin: मिनटों में सुनें अबतक की हर News का अपडेट 1.ड्रग्स मामला: रिया चक्रवर्ती को मिली जमानत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच में सामने आए ड्रग्स एंगल में गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती को बॉम्बे हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है।तो  वहीं उनके भाई शौविक चक्रवर्ती और अब्दुल बासित परिहार को  नहीं मिली जमानत । 2.बिहार चुनाव: भाजपा की पूर्व विधायक उषा विद्यार्थी लोजपा में शामिल बिहार में चुनाव से पहले फेर बदल की सिलसिला जारी है भाजपा की वरिष्ठ नेता डॉ उषा विद्यार्थी ने लोजपा का हाथ थाम लिया है। बुधवार को लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। 3.हाथरस केस: जांच के लिए एसआईटी को मिला 10 दिन का अतिरिक्त समय हाथरस के चंपदा इलाके में बिटिया के साथ सामूहिक दुष्कर्म और मौत मामले की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम (एसआईटी) को 10 दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है। 4.7 अक्टूबर से तीन दिनों तक चलेगी RBI की बैठक 7 अक्टूबर  से भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक शुरू हो गई है। रिजर्व बैंक ने 28 सितंबर को एमपीसी की बैठक को आगे के लिए टाल दिया था 5.मुंबई पुलिस को बदनाम करने के लिए बनाए गए 80 हजार फर्जी अकाउंट्स सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर मुंबई साइबर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया हैं उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस की जांच को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया पर 80,000 से ज्यादा फर्जी अकाउंट्स बनाए गए थे। 6.कोविड-19: आईसीएमआर ने किया एंटीसेरा विकसित आईसीएमआर ने कोविड-19 के इलाज के लिए शुद्ध एंटीसेरा विकसित किया है। आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने मंगलवार को कहा कि हमने हॉर्स सेरा विकसित किया है और हमें इसके क्लीनिकल परीक्षण की भी मंजूरी मिल गई है।  7.राजस्थान: चुरू की युवती से किया दुष्कर्म राजस्थान में दुष्कर्म की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। चूरू जिले में 19 वर्षीय युवती को अगवा कर आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।  8.जम्मू-कश्मीरः शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों की मुठभेड़ जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया है। ऑपरेशन अभी जारी है। 9.हाथरस में रची जा रही थी एक बड़ी साजिश- सीएम योगी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस कांड पर बयान देते हुए उन्होंने कहा है कि हाथरस में एक बड़ी साजिश रची जा रही थी। किसी भी तरह की साजिश को सफल नहीं होने देंगे।  10.उत्तराखंड: दिसंबर तक हर महीने सरकार लेगी एक हजार करोड़ रुपये का कर्ज कोरोना के कारण उपजे आर्थिक दबाव से निपटने के लिए प्रदेश सरकार दिसंबर तक हर महीने एक-एक हजार करोड़ रुपये का कर्ज बाजार से उठाएगी।  

7 अक्टूबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 1363 एपिसोड

क्या है यूनिफार्म सिविल कोड, क्यों उठ रहे यूसीसी पर सवाल, यहां समझिए

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: इस्राइल-हमाल जंग के बीच गाजा पट्टी में अस्पताल पर हवाई हमला

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को 'अमर उजाला संवाद' कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने 'भारत का स्वर्णिम भविष्य' विषय पर अपनी बात रखी। करीब 45 मिनट तक रक्षामंत्री ने आजादी से लेकर अब तक के देश की यात्रा के बारे में बताया। एक बेहद ही रोचक कहानी बताई। जिसके किरदार का नाम 'रामभरोसे' था। 

सहवाग को गाने का बहुत शौक है। वह किशोर कुमार के फैन हैं। बल्लेबाजी के दौरान वह खुद के ऊपर से दबाव कम करने के लिए गाने गाते थे। सहवाग ने इससे जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व ओपनर यासिर हमीद की फरमाइश पूरी की थी। सहवाग ने कहा, ''एक बार पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में मैं गाने गुनगुना रहा था। उसी समय शॉर्ट लेग पर खड़े यासिर हमीद ने सुन लिया। उन्होंने कहा कि भाईजान तेरे जैसा यार कहां...सुना दो। 

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: अभी कब तक सताएगी ये जी जलाने वाली वाली गर्मी

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: गुजरात वालों सावधान, आ रहा है 'बिपरजॉय'

मणिपुर में तीन मई से हिंसा जारी है। अब तक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 2,000 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूरे सूबे में पुलिस, सेना और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है। म्यांमार से सटे इस राज्य में हिंसा को खत्म करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह खुद मैदान में उतर चुके हैं। चार दिनों तक वह सूबे में रहकर पूरे विवाद को खत्म करने की कोशिश करेंगे।

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन:  लोग हंसने में इतनी कंजूसी क्यों करते है? चलिए जानते है

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: ट्रेन से जुड़ी ये खास बातें जानते हैं आप? 

ओडिशा में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा 288 हो गया है। वहीं 850 के करीब लोग घायल हैं। इस घटना के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ओडिशा जाएंगे। इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी घटनास्थल पर पहुंचे थे और हालात का जायजा लिया था। हादसे की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं और सेना को भी बचाव कार्यों में लगा दिया गया है। हादसे को लेकर पीएम मोदी ने बैठक भी बुलाई है।

एप में पढ़ें

Followed