बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
4 October Audio Bulletin: School Will Not Reopen In Delhi till 31 October
आज की बड़ी खबरें

4 अक्टूबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

4 October 2020

Play
2:14
1.पीड़िता के परिजनों से मिलने पहुंचा सपा प्रतिनिधिमंडल यूपी के हाथरस जिले के चंदपा कोतवाली इलाके में युवती से सामूहिक दुष्कर्म और मौत मामले में समाजवादी पार्टी का 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल हाथरस के चंदपा कोतवाली इलाके में स्थित बिटिया के घर पहुंच गया है। 2. लगातार 13वें दिन नौ लाख से कम हैं सक्रिय मामले भारत में बेशक कोरोना वायरस के मामलों की संख्या में इजाफा हो रहा है लेकिन लोगों के ठीक होने की दर भी बढ़ रही है। देश में पिछले 24 घंटे में 82,260 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हुए हैं। वहीं लगातार 13वें दिन भारत में सक्रिय मामलों की संख्या 10 लाख से कम रही। 3. 31 अक्तूबर तक बंद रहेंगे दिल्ली के स्कूल दिल्ली में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए एक बार फिर स्कूलों को नहीं खोलने का फैसला लिया गया है। शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने रविवार को बताया कि दिल्ली में आगामी 31 अक्तूबर तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। 4. बिहार: आरजेडी के पूर्व राज्य सचिव की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या की बिहार के पूर्णिया जिले में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के पूर्व राज्य सचिव शक्ति मलिक की आज सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। डीएसपी आनंद पांडे का कहना है कि आज सुबह शक्ति मलिक के निवास पर तीन लोगों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। 5. कोच्चि में ग्लाइडर के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो नौसेना अधिकारियों की मौत केरल के कोच्चि जिले में रविवार सुबह थोप्पुम्पदी पुल के पास एक ग्लाइडर के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो नौसेना अधिकारियों की मौत हो गई।  6. देश में पिछले 24 घंटे में सामने आए कोविड-19 के 75829 मामले देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़ना जारी है। इसी बीच पिछले 24 घंटे के अंदर कोविड-19 के 75,829 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 940 लोगों की वायरस के कारण मौत हो गई है। 7. एनसीबी के उपनिदेशक कोरोना पॉजिटिव नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के उपनिदेशक केपीएस मल्होत्रा कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। मल्होत्रा सुशांत सिंह राजपूत मामले से संबंधित ड्रग एंगल की जांच कर रहे थे। कोविड-19 वायरस से संक्रमित होने के बाद मल्होत्रा मुंबई से दिल्ली लौट आए हैं। 8. महाराष्ट्र में कार पर गत्तों का ढेर गिरने से व्यक्ति की मौत महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक पुल से गुजर रहे ट्रक के पलट जाने के बाद उस पर रखा गत्तों का ढेर नीचे से गुजर रही कार पर गिर गया, जिससे कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। 9. देर रात हुई रामविलास पासवान के दिल की सर्जरी केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के संरक्षक रामविलास पासवान का दिल का ऑपरेशन हुआ है। यह जानकारी उनके बेटे चिराग पासवान ने रविवार को दी। 10. भारत ने सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का किया सफल परीक्षण भारत और रूस ने मिलकर सुपरसोनिक क्रूज मीडियम रेंज मिसाइल ब्रह्मोस को विकसित किया है। अग्नि के सिद्धांत पर काम करने वाली और 450 किलोमीटर की रेंज वाली इस मिसाइल में 200 किलो तक के पारंपरिक वारहेड ले जाने की क्षमता है।  

4 अक्टूबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 1363 एपिसोड

क्या है यूनिफार्म सिविल कोड, क्यों उठ रहे यूसीसी पर सवाल, यहां समझिए

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: इस्राइल-हमाल जंग के बीच गाजा पट्टी में अस्पताल पर हवाई हमला

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को 'अमर उजाला संवाद' कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने 'भारत का स्वर्णिम भविष्य' विषय पर अपनी बात रखी। करीब 45 मिनट तक रक्षामंत्री ने आजादी से लेकर अब तक के देश की यात्रा के बारे में बताया। एक बेहद ही रोचक कहानी बताई। जिसके किरदार का नाम 'रामभरोसे' था। 

सहवाग को गाने का बहुत शौक है। वह किशोर कुमार के फैन हैं। बल्लेबाजी के दौरान वह खुद के ऊपर से दबाव कम करने के लिए गाने गाते थे। सहवाग ने इससे जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व ओपनर यासिर हमीद की फरमाइश पूरी की थी। सहवाग ने कहा, ''एक बार पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में मैं गाने गुनगुना रहा था। उसी समय शॉर्ट लेग पर खड़े यासिर हमीद ने सुन लिया। उन्होंने कहा कि भाईजान तेरे जैसा यार कहां...सुना दो। 

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: अभी कब तक सताएगी ये जी जलाने वाली वाली गर्मी

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: गुजरात वालों सावधान, आ रहा है 'बिपरजॉय'

मणिपुर में तीन मई से हिंसा जारी है। अब तक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 2,000 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूरे सूबे में पुलिस, सेना और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है। म्यांमार से सटे इस राज्य में हिंसा को खत्म करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह खुद मैदान में उतर चुके हैं। चार दिनों तक वह सूबे में रहकर पूरे विवाद को खत्म करने की कोशिश करेंगे।

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन:  लोग हंसने में इतनी कंजूसी क्यों करते है? चलिए जानते है

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: ट्रेन से जुड़ी ये खास बातें जानते हैं आप? 

ओडिशा में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा 288 हो गया है। वहीं 850 के करीब लोग घायल हैं। इस घटना के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ओडिशा जाएंगे। इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी घटनास्थल पर पहुंचे थे और हालात का जायजा लिया था। हादसे की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं और सेना को भी बचाव कार्यों में लगा दिया गया है। हादसे को लेकर पीएम मोदी ने बैठक भी बुलाई है।

एप में पढ़ें

Followed