बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
28 October Audio Bulletin: Raut called the statement of Mehbooba's tricolor as treason
आज की बड़ी खबरें

28 अक्टूबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

28 October 2020

Play
2:0
28 October Audio Bulletin: मिनटों में सुनें अबतक की हर News का अपडेट 1.बिहार विधानसभा चुनाव: एक बजे तक 33 फीसदी से ज्यादा हुआ मतदान कोरोना काल में बिहार चुनाव के पहले चरण में 71 सीटों पर मतदान हो रहा है। तो वहीं अभी तक चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, अब तक 33.10 फीसदी से ज्यादा  मतदान हुआ है। 2.पीएम मोदी ने तेजस्वी को बताया जंगलराज का युवराज बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दरभंगा के बाद मुजफ्फरपुर में दूसरी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पुराना ट्रैक रिकॉर्ड देखकर जंगलराज के युवराज से क्या अपेक्षा करें. 3.दशहरे पर जलाया गया पीएम मोदी का पुतला - राहुल गांधी बिहार की रैली में राहुल गांधी ने मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आमतौर पर दशहरे पर रावण का पुतला जलाया जाता है लेकिन पंजाब में इस बार प्रधानमंत्री और अडाणी के पुतले जलाए गए। 4.महबूबा के तिरंगे वाले बयान को राउत ने बताया राष्ट्रद्रोह जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के तिरंगे वाली बयान को लेकर  शिवसेना के प्रवक्ता  संजय राउत ने महबूबा मुफ्ती के बयान की कड़ी आलोचना की है और कहा है कि ये राष्ट्रद्रोह है।  5.दिल्ली में अगले आदेश तक सभी स्कूल रहेंगे बंदः मनीष सिसोदिया  दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि दिल्ली में अगले आदेश तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। 6.NEET-2020 की परीक्षा में टॉप करने वाली आकांक्षा का पूरा खर्च उठाएगी योगी सरकार NEET-2020 में टॉप करने वाली उत्तर प्रदेश की आकांक्षा सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया। तो वहीं आकांक्षा की आगे की पूरी पढ़ाई और हास्टल का खर्च उत्तर प्रदेश सरकार उठाएगी। 7.टेरर फंडिंग केस: एनआईए ने श्रीनगर और बांदीपोरा में कई जगह पर मारे छापे राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकवाद को धन मुहैया कराने के मामले में बुधवार सुबह जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग स्थानों पर एक साथ छापेमारी की है। 8.'कमल' निशान वाला मास्क लगाकर वोट देने पहुंचे मंत्री प्रेम कुमार बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का  मतदान हो रहा है. ऐसे में बीजेपी नेता डॉक्टर प्रेम कुमार मतदान करने पहुंचे थे, इसी बीच उन पर जिलाधिकारी के द्वारा एफ आई आर करने का आदेश दिया गया है. मंत्री प्रेम कुमार पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया जाएगा. 9.भारतीय वायु सेना  में राफेल लड़ाकू विमान अप्रैल 2021 तक होंगे शामिल भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के बेड़े में 16 राफेल लड़ाकू विमान अप्रैल 2021 तक शामिल हो जाएंगे बता दें कि 16 में से तीन राफेल विमान, 5 नवंबर को भारत पहुंच जाएंगे।  10.विधायक अलका राय का प्रियंका गांधी को पत्र गाजीपुर जिले के मुहम्मदाबाद विधान सभा क्षेत्र की विधायक और कृष्णानंद राय की पत्नी अलका राय ने कांग्रेस पर मुख्तार अंसारी को बचाने का आरोप लगाया है। 27 अक्तूबर को उन्होंने प्रियंका गांधी वाड्रा को लिखा था ।  

28 अक्टूबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 1363 एपिसोड

क्या है यूनिफार्म सिविल कोड, क्यों उठ रहे यूसीसी पर सवाल, यहां समझिए

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: इस्राइल-हमाल जंग के बीच गाजा पट्टी में अस्पताल पर हवाई हमला

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को 'अमर उजाला संवाद' कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने 'भारत का स्वर्णिम भविष्य' विषय पर अपनी बात रखी। करीब 45 मिनट तक रक्षामंत्री ने आजादी से लेकर अब तक के देश की यात्रा के बारे में बताया। एक बेहद ही रोचक कहानी बताई। जिसके किरदार का नाम 'रामभरोसे' था। 

सहवाग को गाने का बहुत शौक है। वह किशोर कुमार के फैन हैं। बल्लेबाजी के दौरान वह खुद के ऊपर से दबाव कम करने के लिए गाने गाते थे। सहवाग ने इससे जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व ओपनर यासिर हमीद की फरमाइश पूरी की थी। सहवाग ने कहा, ''एक बार पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में मैं गाने गुनगुना रहा था। उसी समय शॉर्ट लेग पर खड़े यासिर हमीद ने सुन लिया। उन्होंने कहा कि भाईजान तेरे जैसा यार कहां...सुना दो। 

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: अभी कब तक सताएगी ये जी जलाने वाली वाली गर्मी

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: गुजरात वालों सावधान, आ रहा है 'बिपरजॉय'

मणिपुर में तीन मई से हिंसा जारी है। अब तक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 2,000 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूरे सूबे में पुलिस, सेना और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है। म्यांमार से सटे इस राज्य में हिंसा को खत्म करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह खुद मैदान में उतर चुके हैं। चार दिनों तक वह सूबे में रहकर पूरे विवाद को खत्म करने की कोशिश करेंगे।

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन:  लोग हंसने में इतनी कंजूसी क्यों करते है? चलिए जानते है

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: ट्रेन से जुड़ी ये खास बातें जानते हैं आप? 

ओडिशा में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा 288 हो गया है। वहीं 850 के करीब लोग घायल हैं। इस घटना के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ओडिशा जाएंगे। इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी घटनास्थल पर पहुंचे थे और हालात का जायजा लिया था। हादसे की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं और सेना को भी बचाव कार्यों में लगा दिया गया है। हादसे को लेकर पीएम मोदी ने बैठक भी बुलाई है।

एप में पढ़ें

Followed