बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
26 October Audio Bulletin: Actress Payal Ghosh Ramdas will join Ramdas Athawale's party
आज की बड़ी खबरें

26 अक्टूबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

26 October 2020

Play
1:53
26 October Audio Bulletin: मिनटों में सुनें अबतक की हर News का अपडेट 1.इमरान ने फेसबुक को लिखी चिट्ठी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को पत्र लिखकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस्लामोफोबिक सामग्री पर प्रतिबंध लगाने को कहा है 2.राजस्थान: सेल्समैन ने सैलरी मांगी तो शराब ठेकेदार ने जिंदा जलाया राजस्थान के कुमपुर गांव से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। यहां शराब के ठेके पर काम करने वाले सेल्समैन को अपनी पांच महीने की सैलरी मांगी  तो   शराब ठेकेदार ने सेल्समैन को पेट्रोल डालकर डीप फ्रीजर में जिंदा जला दिया। 3.10 नवंबर के बाद बिहार के सीएम नहीं रहेंगे नीतीश-चिराग पासवान  बिहार में बुधवार यानी 28 अक्तूबर को पहले चरण के लिए मतदान होने हैं। ऐसे में लोजपा पार्टी  के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने रबिवार को मंत्री नीतिश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 10 नवंबर के बाद नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे 4.तेजस्वी ने प्याज को लेकर भाजपा पर साधा निशाना बिहार चुनाव के दौरान राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव सोमवार को महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशा साधा हैं  उन्होंने कहा कि छोटे व्यापारियों को बीजेपी सरकार ने मार दिया है. महंगाई बढ़ने पर ये (बीजेपी) लोग प्याज का माला पहन कर घूमते थे, अब हम उन्हें यह सौंप रहे है. 5.सुप्रीम कोर्ट ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक उच्चतम न्यायालय ने मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें उसने राजनीतिक दलों से विधानसभा उपचुनाव के लिए रैलियों को जमीनी स्तर पर करने की बजाय ऑनलाइन करने को कहा था। 6.दिल्ली: भूख हड़ताल पर बैठे एक डॉक्टर की तबीयत बिगड़ी वेतन नहीं मिलने के विरोध में तीन दिन से भूख हड़ताल पर बैठे रेजिडेंट डॉक्टरों में एक की उनका शुगर लेवल गिरने के कारण तबीयत बिगड़ गई।  7.2+2 वार्ता: अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो और रक्षा मंत्री एस्पर सोमवार  को भारत आएंगे अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो और रक्षा मंत्री मार्क टी एस्पर टू प्लस टू मंत्रिस्तरीय वार्ता में हिस्सा लेने के लिए सोमवार को नई दिल्ली पहुंचेंगे।  8.जम्मू-कश्मीर: लालचौक पर तिरंगा फहराने पहुंचे भाजपाई, कई गिरफ्तार श्रीनगर के लालचौक पर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर तिरंगा फहराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान कई भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार भी किए गए। 9.कोयला घोटाला: पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप रे को 3 साल की कैद सीबीआई की एक विशेष अदालत ने सोमवार को कोयला घोटाला मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप रे को तीन साल की जेल की सजा सुनाई है।बता दें कि  यह मामला 1999 में झारखंड कोयला ब्लॉक के आवंटन में कथित अनियमितताओं से संबंधित है। 10.एक्ट्रेस पायल घोष रामदास रामदास अठावले की पार्टी में शामिल होंगी फिल्म अभिनेत्री पायल घोष जल्द ही रामदास रामदास अठावले की पार्टी आरपीआई (RPI ) में शामिल होंगी। इस बात की अटकलें काफी दिनों से चल रही थी  

26 अक्टूबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 1363 एपिसोड

क्या है यूनिफार्म सिविल कोड, क्यों उठ रहे यूसीसी पर सवाल, यहां समझिए

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: इस्राइल-हमाल जंग के बीच गाजा पट्टी में अस्पताल पर हवाई हमला

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को 'अमर उजाला संवाद' कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने 'भारत का स्वर्णिम भविष्य' विषय पर अपनी बात रखी। करीब 45 मिनट तक रक्षामंत्री ने आजादी से लेकर अब तक के देश की यात्रा के बारे में बताया। एक बेहद ही रोचक कहानी बताई। जिसके किरदार का नाम 'रामभरोसे' था। 

सहवाग को गाने का बहुत शौक है। वह किशोर कुमार के फैन हैं। बल्लेबाजी के दौरान वह खुद के ऊपर से दबाव कम करने के लिए गाने गाते थे। सहवाग ने इससे जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व ओपनर यासिर हमीद की फरमाइश पूरी की थी। सहवाग ने कहा, ''एक बार पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में मैं गाने गुनगुना रहा था। उसी समय शॉर्ट लेग पर खड़े यासिर हमीद ने सुन लिया। उन्होंने कहा कि भाईजान तेरे जैसा यार कहां...सुना दो। 

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: अभी कब तक सताएगी ये जी जलाने वाली वाली गर्मी

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: गुजरात वालों सावधान, आ रहा है 'बिपरजॉय'

मणिपुर में तीन मई से हिंसा जारी है। अब तक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 2,000 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूरे सूबे में पुलिस, सेना और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है। म्यांमार से सटे इस राज्य में हिंसा को खत्म करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह खुद मैदान में उतर चुके हैं। चार दिनों तक वह सूबे में रहकर पूरे विवाद को खत्म करने की कोशिश करेंगे।

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन:  लोग हंसने में इतनी कंजूसी क्यों करते है? चलिए जानते है

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: ट्रेन से जुड़ी ये खास बातें जानते हैं आप? 

ओडिशा में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा 288 हो गया है। वहीं 850 के करीब लोग घायल हैं। इस घटना के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ओडिशा जाएंगे। इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी घटनास्थल पर पहुंचे थे और हालात का जायजा लिया था। हादसे की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं और सेना को भी बचाव कार्यों में लगा दिया गया है। हादसे को लेकर पीएम मोदी ने बैठक भी बुलाई है।

एप में पढ़ें

Followed