बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
20 October Audio Bulletin: Mukhtar Ansari became a victim of depression
आज की बड़ी खबरें

20 अक्टूबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

20 October 2020

Play
1:42
20 October Audio Bulletin: मिनटों में सुनें अबतक की हर News का अपडेट 1.शाम 6 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को राष्ट्र के नाम संबोधन देंगे। इसकी जानकारी खुद उन्होंने ट्विटर के जरिए दी। 2.मोदी-नीतीश का साथ सोने पर सुहागा-योगी आदित्यनाथ बिहार में योगी आदित्यनाथ ने  पहली चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि धानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का साथ सोने पर सुहागा है। 3.टू प्लस टू वार्ता: मिसाइल और ड्रोन हमले में अमेरिकी मदद ले सकेगा भारत चीन से जारी तनाव के बीच आपसी संबंध और मजबूत बनाने के उद्देश्य से, भारत और अमेरिका के भूस्थैतिक सहयोग के लिए बेसिक एक्सचेंज एंड कोऑपरेशन एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करने की उम्मीद है। 4.फिल्मी सितारों के ड्रग्स केस की सुनवाई कर रहे विशेष न्यायाधीश को मिली धमकी भरी चिट्ठी और डेटोनेटर कर्नाटक में फिल्मी शख्सियतों से जुड़े मादक पदार्थ के एक मामले में सुनवाई कर रहे एक एनडीपीएस विशेष न्यायाधीश को सोमवार को धमकी भरा खत और डेटोनेटर के साथ एक पार्सल मिला। 5.लालू यादव ने साझा किया वीडियो लालू यादव ने मंगलवार को  ट्वीटर पर एक वीडियों शेयर करते हुए नीतिश  सरकार तंज कशते हुए कहा कि 'पलटू राम तक ये कुर्सी पहुंचा देना। इसी कुर्सी की खातिर बारंबार उन्होंने अपना आत्मसम्मान, स्वाभिमान, नीति, नियम, नियति, विचार, सिद्धांत और जमीर बेचा है।' 6.बिहार चुनाव: तेजस्वी का भाजपा पर हमला तेजस्वी यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा है कि भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है लेकिन उसका मुख्यमंत्री पद का कोई उम्मीदवार नहीं है। फिर भी एक-दूसरे के बैसाखी बने हुए हैं।' 7.मुख्तार अंसारी हुआ डिप्रेशन का शिकार पंजाब की रोपड़ जेल में बंद माफिया डॉन मुख्तार अंसारी डिप्रेशन में चला गया है। डॉक्टरों ने उसे तीन महीने का बेड रेस्ट करने को बोला है। 8.हिमाचल की बसों को दिल्ली में अभी नो एंट्री   दिल्ली में कोरोना और प्रदूषण के बढ़ते मामलों  को लेकर केजरीवाल सरकार ने हिमाचल की बसों को दिल्ली में रोक लगा रखी है । 9.अमेरिका: 7.5 तीव्रता के भूकंप के झटकों से हिला अलास्का अमेरिका के अलास्का प्रांत में सोमवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.5 मापी गई। 10.जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के मेलहुरा इलाके में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है। उनके पास से एक एके-47 बंदूक और एक पिस्तौल भी बरामद की गई है।  

20 अक्टूबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 1363 एपिसोड

क्या है यूनिफार्म सिविल कोड, क्यों उठ रहे यूसीसी पर सवाल, यहां समझिए

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: इस्राइल-हमाल जंग के बीच गाजा पट्टी में अस्पताल पर हवाई हमला

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को 'अमर उजाला संवाद' कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने 'भारत का स्वर्णिम भविष्य' विषय पर अपनी बात रखी। करीब 45 मिनट तक रक्षामंत्री ने आजादी से लेकर अब तक के देश की यात्रा के बारे में बताया। एक बेहद ही रोचक कहानी बताई। जिसके किरदार का नाम 'रामभरोसे' था। 

सहवाग को गाने का बहुत शौक है। वह किशोर कुमार के फैन हैं। बल्लेबाजी के दौरान वह खुद के ऊपर से दबाव कम करने के लिए गाने गाते थे। सहवाग ने इससे जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व ओपनर यासिर हमीद की फरमाइश पूरी की थी। सहवाग ने कहा, ''एक बार पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में मैं गाने गुनगुना रहा था। उसी समय शॉर्ट लेग पर खड़े यासिर हमीद ने सुन लिया। उन्होंने कहा कि भाईजान तेरे जैसा यार कहां...सुना दो। 

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: अभी कब तक सताएगी ये जी जलाने वाली वाली गर्मी

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: गुजरात वालों सावधान, आ रहा है 'बिपरजॉय'

मणिपुर में तीन मई से हिंसा जारी है। अब तक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 2,000 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूरे सूबे में पुलिस, सेना और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है। म्यांमार से सटे इस राज्य में हिंसा को खत्म करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह खुद मैदान में उतर चुके हैं। चार दिनों तक वह सूबे में रहकर पूरे विवाद को खत्म करने की कोशिश करेंगे।

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन:  लोग हंसने में इतनी कंजूसी क्यों करते है? चलिए जानते है

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: ट्रेन से जुड़ी ये खास बातें जानते हैं आप? 

ओडिशा में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा 288 हो गया है। वहीं 850 के करीब लोग घायल हैं। इस घटना के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ओडिशा जाएंगे। इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी घटनास्थल पर पहुंचे थे और हालात का जायजा लिया था। हादसे की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं और सेना को भी बचाव कार्यों में लगा दिया गया है। हादसे को लेकर पीएम मोदी ने बैठक भी बुलाई है।

एप में पढ़ें

Followed