बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
18 January Audio Bulletin: Two coaches of Shaheed Express derail near Lucknow railway station
आज की बड़ी खबरें

18 जनवरी ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

18 January 2021

Play
1:55
18 January Audio Bulletin: मिनटों में सुनें अबतक की हर News का अपडेट     1 पीएम मोदी ने गुजरात को लगातार दूसरे दिन दिया बड़ा तोहफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अहमदाबाद मेट्रो परियोजना के दूसरे चरण और सूरत मेट्रो रेल परियोजना का शुभारंभ किया. इस मौके पर पीएम मोदी ने बताया कि भारत किन चीजों में फिलहाल नंबर वन पर पहुंच गया है 2 26 जनवरी को होने वाले किसान मार्च को लेकर सुनवाई टली 26 जनवरी यानि कि गणतंत्र दिवस के दिन किसानों द्वारा निकाली जाने वाली ट्रैक्टर रैली के खिलाफ दायर याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी थी लेकिन कोर्ट ने इसे फिलहाल 20 जनवरी तक टाल दिया है। 3 मोदी सरकार पर राहुल का निशाना कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर कुछ पूंजीपतियों का कर्ज माफ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार अन्नदाताओं की पूंजी साफ करने में लगी है. 4 लखनऊ: चारबाग स्टेशन के पास पटरी से उतरी शहीद एक्सप्रेस की दो बोगियां उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक हादसा हुआ. यहां चारबाग रेलवे स्टेशन के पास शहीद एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतर गए. हालांकि, किसी के घायल होने की सूचना अभी तक सामने नहीं आई है. 5 एम्स के निदेशक ने वैक्सीन लगवाने के बाद साझा किया अनुभव एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने देश में कोविड वैक्सीन लगवाने के एक दिन बाद सोमवार को अपना अनुभव साझा करते हुए उन्होंने  कहा कि वैक्सीन का मुझ पर कोई साइड इफेक्ट नहीं है मैं सुबह से काम कर रहा हूं। 6 ड्रग मामला: नवाब मलिक के दामाद समीर खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक के दामाद समीर खान की कोर्ट में पेशी हो गई है और एस्प्लेनेड कोर्ट ने समीर खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया है। 7 CRPF और DRDO ने मिलकर बनाई बाइक एंबुलेंस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, भारतीय रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन और इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर मेडिसिन एंड एलाइड साइंस ने मिलकर एक बाइक एंबुलेंस को बनाया है। इसका नाम रक्षिता रखा गया है। 8 राजस्थान: 10 महीने बाद खुले 9वीं से 12वीं तक के स्कूल कोरोना महामारी के चलते राजस्थान में करीब 10 महीने से बंद पड़े स्कूल-कॉलेजों को खोल दिया गया है। हालांकि, अभी 9वीं से 12वीं तक के स्कूल ही रीओपन किए गए 9 मुंबई क्राइम ब्रांच ने पकड़ा नवजात बच्चे बेचने वाला गिरोह महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो नवजात शिशुओं को बेचता था। क्राइम ब्रांच ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि  इन सभी लोगों को 21 जनवरी तक हिरासत में भेज दिया है 10 पाकिस्तान : सिंध में पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं की तस्वीरों के साथ प्रदर्शन पाकिस्तान के सिंध को अलग देश बनाने की मांग तेज हो गई है। रविवार को सिंध के सान कस्बे में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उनके हाथ में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई विदेशी नेताओं की तस्वीरें दिखाई दीं।  

18 जनवरी ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 1363 एपिसोड

क्या है यूनिफार्म सिविल कोड, क्यों उठ रहे यूसीसी पर सवाल, यहां समझिए

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: इस्राइल-हमाल जंग के बीच गाजा पट्टी में अस्पताल पर हवाई हमला

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को 'अमर उजाला संवाद' कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने 'भारत का स्वर्णिम भविष्य' विषय पर अपनी बात रखी। करीब 45 मिनट तक रक्षामंत्री ने आजादी से लेकर अब तक के देश की यात्रा के बारे में बताया। एक बेहद ही रोचक कहानी बताई। जिसके किरदार का नाम 'रामभरोसे' था। 

सहवाग को गाने का बहुत शौक है। वह किशोर कुमार के फैन हैं। बल्लेबाजी के दौरान वह खुद के ऊपर से दबाव कम करने के लिए गाने गाते थे। सहवाग ने इससे जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व ओपनर यासिर हमीद की फरमाइश पूरी की थी। सहवाग ने कहा, ''एक बार पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में मैं गाने गुनगुना रहा था। उसी समय शॉर्ट लेग पर खड़े यासिर हमीद ने सुन लिया। उन्होंने कहा कि भाईजान तेरे जैसा यार कहां...सुना दो। 

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: अभी कब तक सताएगी ये जी जलाने वाली वाली गर्मी

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: गुजरात वालों सावधान, आ रहा है 'बिपरजॉय'

मणिपुर में तीन मई से हिंसा जारी है। अब तक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 2,000 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूरे सूबे में पुलिस, सेना और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है। म्यांमार से सटे इस राज्य में हिंसा को खत्म करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह खुद मैदान में उतर चुके हैं। चार दिनों तक वह सूबे में रहकर पूरे विवाद को खत्म करने की कोशिश करेंगे।

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन:  लोग हंसने में इतनी कंजूसी क्यों करते है? चलिए जानते है

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: ट्रेन से जुड़ी ये खास बातें जानते हैं आप? 

ओडिशा में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा 288 हो गया है। वहीं 850 के करीब लोग घायल हैं। इस घटना के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ओडिशा जाएंगे। इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी घटनास्थल पर पहुंचे थे और हालात का जायजा लिया था। हादसे की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं और सेना को भी बचाव कार्यों में लगा दिया गया है। हादसे को लेकर पीएम मोदी ने बैठक भी बुलाई है।

एप में पढ़ें

Followed