बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
16 October Audio Bulletin: PM Modi to do 12 rallies in Bihar
आज की बड़ी खबरें

16 अक्टूबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

16 October 2020

Play
2:35
16 October Audio Bulletin: मिनटों में सुनें अबतक की हर News का अपडेट 1.पीएम मोदी ने एफएओ की 75वीं वर्षगांठ पर जारी किया 75 रुपये का स्सिक्का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर शुक्रवार को 75 रुपये का स्मृति सिक्का जारी किया है। 2.बिहार में 12 रैलियां करेंगे पीएम मोदी बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में चुनावी हलचल जारी है। शुक्रवार को एनडीए ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री राज्य में 12 रैलियां करेंगे । आपको बता दें कि 28 अक्तूबर को पहले चरण का मतदान होना है। 3.चुनाव आयोग: ज्योतिषी, टैरो कार्ड और विश्लेषक एक्जिट पोल पर प्रतिबंध के दायरे में भी शामिल चुनाव आयोग ने गुरुवार को कहा कि एक्जिट पोल पर प्रतिबंध लागू रहने की अवधि के दौरान मीडिया में ज्योतिषियों, टैरो कार्ड पढ़ने वालों और विश्लेषकों द्वारा नतीजों के बारे में भविष्यवाणी करना चुनाव कानूनों का उल्लंघन है। 4.तेलंगाना: बाढ़ का दौरा करने पहुंचे विधायक पर स्थानीय लोगों ने चप्पल फेंकी तेलंगाना में गुरुवार को बाढ़ प्रभावित मेडिपली क्षेत्र का दौरा विधायक मनचीरेड्डी किशन रेड्डी करने पहुंचे थे।तोवहीं इसी बीच बाढ़ से प्रभावित नाराज स्थानीय लोगों ने उन पर चप्पल फेंकी और उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की 5.हाथरस कांड: एसआईटी जल्द सौंप सकती है शासन को अपनी रिपोर्ट हाथरस कांड में पुलिस की भूमिका की जांच कर रही एसआईटी को जांच पूरी करने के लिए दी गई मियाद 16 अक्टूबर को पूरी हो जाएगी। माना जा रहा है कि जल्द टीम अपनी रिपोर्ट सौंप सकती है 6.गुजरात: नवरात्रि पर गरबा खेलने के लिए छात्रों ने बनाई विशेष पोशाक कोरोना की मार इस बार त्योहारों पर भी पड़ा .....महामारी के कारण पहली बार गुजरात में गरबा नहीं खेला जाएगा। इसी बीच सूरत में फैशन डिजाइनिंग के छात्रों के एक समूह ने पीपीपीई किट्स से बनाई गई पोशाक में गरबा खेला। 7.मेरठ में विद्युत विभाग की टीम पर जानलेवा हमला मेरठ में खरखौदा थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव में शुक्रवार तड़के छापा मारने पहुंची विद्युत विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने जमकर पथराव किया। 8.यूपी: मलमास के अंतिम दिन गंगा नहाने जा रही तीन महिलाओं की ट्रक से कुचलकर मौत यूपी के गाजीपुर जिले के जमानिया में मंझरिया गांव के सामने ट्रक से कुचलकर तीन महिलाओं की मौत हो गई। जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। 9.मकान मालकिन ने कश्मीरी युवती को कहा ‘आतंकी’ ईस्ट ऑफ कैलाश में बतौर किराएदार रहने वाली एक युवती ने अपनी मकान मालकिन पर कथित तौर पर ‘आतंकवादी’ कहने का आरोप लगाया है। 10.दिल्ली-एनसीआर की हवा हुई बेहद खराब दिल्ली-एनसीआर में हवा को साफ रखने के लिए ग्रेप लागू होने के बावजूद बृहस्पतिवार को दिल्ली समेत एनसीआर के सभी शहरों का वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से ऊपर चला गया।  

16 अक्टूबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 1363 एपिसोड

क्या है यूनिफार्म सिविल कोड, क्यों उठ रहे यूसीसी पर सवाल, यहां समझिए

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: इस्राइल-हमाल जंग के बीच गाजा पट्टी में अस्पताल पर हवाई हमला

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को 'अमर उजाला संवाद' कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने 'भारत का स्वर्णिम भविष्य' विषय पर अपनी बात रखी। करीब 45 मिनट तक रक्षामंत्री ने आजादी से लेकर अब तक के देश की यात्रा के बारे में बताया। एक बेहद ही रोचक कहानी बताई। जिसके किरदार का नाम 'रामभरोसे' था। 

सहवाग को गाने का बहुत शौक है। वह किशोर कुमार के फैन हैं। बल्लेबाजी के दौरान वह खुद के ऊपर से दबाव कम करने के लिए गाने गाते थे। सहवाग ने इससे जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व ओपनर यासिर हमीद की फरमाइश पूरी की थी। सहवाग ने कहा, ''एक बार पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में मैं गाने गुनगुना रहा था। उसी समय शॉर्ट लेग पर खड़े यासिर हमीद ने सुन लिया। उन्होंने कहा कि भाईजान तेरे जैसा यार कहां...सुना दो। 

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: अभी कब तक सताएगी ये जी जलाने वाली वाली गर्मी

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: गुजरात वालों सावधान, आ रहा है 'बिपरजॉय'

मणिपुर में तीन मई से हिंसा जारी है। अब तक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 2,000 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूरे सूबे में पुलिस, सेना और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है। म्यांमार से सटे इस राज्य में हिंसा को खत्म करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह खुद मैदान में उतर चुके हैं। चार दिनों तक वह सूबे में रहकर पूरे विवाद को खत्म करने की कोशिश करेंगे।

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन:  लोग हंसने में इतनी कंजूसी क्यों करते है? चलिए जानते है

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: ट्रेन से जुड़ी ये खास बातें जानते हैं आप? 

ओडिशा में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा 288 हो गया है। वहीं 850 के करीब लोग घायल हैं। इस घटना के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ओडिशा जाएंगे। इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी घटनास्थल पर पहुंचे थे और हालात का जायजा लिया था। हादसे की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं और सेना को भी बचाव कार्यों में लगा दिया गया है। हादसे को लेकर पीएम मोदी ने बैठक भी बुलाई है।

एप में पढ़ें

Followed