बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
16 January Audio Bulletin: Krunal and Hardik Pandya's father passes away
आज की बड़ी खबरें

16 जनवरी ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

16 January 2021

Play
1:53
16 January Audio Bulletin: मिनटों में सुनें अबतक की हर News का अपडेट     1 कोविड काल के मुश्किल दिनों को याद कर मोदी हुए भावुक वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के खिलाफ दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शनिवार को शुरुआत हो गई। तो वहीं कोरोना काल के मुश्किल दिनों को याद कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भावुक हो गए 2 डॉ. हर्षवर्धन बोले- कोरोना के खिलाफ संजीवनी है वैक्सीन देशभर में टीकाकरण अभियान  जारी हैं ऐसे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन ने कहा, “आज मैं बहुत खुश और संतुष्ट हूं. हम पिछले एक साल से प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कोविड-19 से लड़ रहे थे. ये वैक्सीन कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में संजीवनी की तरह काम करेगी.”2 3 गृह मंत्री शाह का शनिवार को दिवसीय कर्नाटक दौरे पर जाएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यानी शनिवार को दो दिवसीय कर्नाटक दौरे पर जाएंगे। इस दौरान बेलगावी जिले में एक राजनीतिक रैली को संबोधित करेंगे। साथ ही कई परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। 4 राम मंदिर के लिए शुरू हुआ धन संचय अभियान अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए गुजरात के हीरा कारोबारी गोविंदभाई ढोलकिया ने 11 करोड़ रुपये का चंदा दिया है। उन्होंने ये धनराशि अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए धन संचय अभियान के तहत दी 5 महाराष्ट्र: टीआरपी घोटाला में आरोपी बार्क के पूर्व सीईओ दासगुप्ता की तबीयत बिगड़ी टीआरपी धोखाधड़ी मामले में आरोपी ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) के पूर्व सीईओ पार्थ दासगुप्ता की तबीयत ज्यादा खराब हो जाने पर शुक्रवार देर रात उन्हें मुंबई के जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया 6 हार्दिक पांड्या के पिता का निधन क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या के पिता का दिल का दौरा पड़ने की वजह से शनिवार सुबह निधन हो गया है. सचिन तेंदुलकर ने पांड्या बदर्स के पिता हिमांशु पांड्या के निधन पर शोक व्यक्त किया है. 7 कश्मीरः त्राल में आतंकियों के पांच मददगार गिरफ्तार घाटी के त्राल में धमकी भरे पोस्टर चिपकाने के मामले में आतंकियों के पांच मददगारों को गिरफ्तार किया गया है।  इनके कब्जे से एक लैपटॉप, धमकी भरे पोस्टर व अन्य सामग्री बरामद की गई है। 8 बिहार: रूपेश सिंह हत्याकांड में शामिल हो सकते हैं नीतीश सरकार के मंत्री बिहार विधानसभा में विपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार के मंत्रियों पर हमला बोला हैं. उन्होंने को कहा कि अफवाहें फैल रही हैं कि बिहार सरकार के मंत्री इंडिगो एयरलाइंस मैनेजर रूपेश सिंह की हत्या में शामिल हो सकते हैं 9 दिल्लीः आरएमएल के डॉक्टर्स एसोसिएशन ने कोवैक्सीन लगवाने से किया इनकार दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने एक पत्र लिखकर भारत बायोटेक के कोवैक्सीन का टीका लगवाने से इनकार कर दिया है। उनकी मांग है कि उन्हें भी कोविशील्ड वैक्सीन ही लगाई जाए। 10 Signal app हुआ डाउन व्हाट्सएप की नई प्राइवेसी पॉलिसी आने के बाद से मैसेजिंग एप सिग्नल पर एक साथ लाखों की संख्या में यूजर जुड़े। तो वहीं शुक्रवार को यूजर्स ने ट्वीट कर सिग्नल एप के डाउन होने की जानकारी दी  

16 जनवरी ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 1363 एपिसोड

क्या है यूनिफार्म सिविल कोड, क्यों उठ रहे यूसीसी पर सवाल, यहां समझिए

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: इस्राइल-हमाल जंग के बीच गाजा पट्टी में अस्पताल पर हवाई हमला

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को 'अमर उजाला संवाद' कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने 'भारत का स्वर्णिम भविष्य' विषय पर अपनी बात रखी। करीब 45 मिनट तक रक्षामंत्री ने आजादी से लेकर अब तक के देश की यात्रा के बारे में बताया। एक बेहद ही रोचक कहानी बताई। जिसके किरदार का नाम 'रामभरोसे' था। 

सहवाग को गाने का बहुत शौक है। वह किशोर कुमार के फैन हैं। बल्लेबाजी के दौरान वह खुद के ऊपर से दबाव कम करने के लिए गाने गाते थे। सहवाग ने इससे जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व ओपनर यासिर हमीद की फरमाइश पूरी की थी। सहवाग ने कहा, ''एक बार पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में मैं गाने गुनगुना रहा था। उसी समय शॉर्ट लेग पर खड़े यासिर हमीद ने सुन लिया। उन्होंने कहा कि भाईजान तेरे जैसा यार कहां...सुना दो। 

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: अभी कब तक सताएगी ये जी जलाने वाली वाली गर्मी

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: गुजरात वालों सावधान, आ रहा है 'बिपरजॉय'

मणिपुर में तीन मई से हिंसा जारी है। अब तक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 2,000 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूरे सूबे में पुलिस, सेना और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है। म्यांमार से सटे इस राज्य में हिंसा को खत्म करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह खुद मैदान में उतर चुके हैं। चार दिनों तक वह सूबे में रहकर पूरे विवाद को खत्म करने की कोशिश करेंगे।

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन:  लोग हंसने में इतनी कंजूसी क्यों करते है? चलिए जानते है

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: ट्रेन से जुड़ी ये खास बातें जानते हैं आप? 

ओडिशा में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा 288 हो गया है। वहीं 850 के करीब लोग घायल हैं। इस घटना के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ओडिशा जाएंगे। इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी घटनास्थल पर पहुंचे थे और हालात का जायजा लिया था। हादसे की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं और सेना को भी बचाव कार्यों में लगा दिया गया है। हादसे को लेकर पीएम मोदी ने बैठक भी बुलाई है।

एप में पढ़ें

Followed