बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
15 October Audio Bulletin: A traffic cop stopped the student and tried to crush him
आज की बड़ी खबरें

15 अक्टूबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

15 October 2020

Play
2:11
15 October Audio Bulletin: मिनटों में सुनें अबतक की हर News का अपडेट 1.बंगाल: चुनावी अखाड़ा बनी दुर्गा पूजा, ममता के बाद पीएम मोदी करेंगे पंडाल का उद्घाटन पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में 22 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक पूजा पंडाल को संबोधित करेंगे। 2.एक साल में 36 लाख बढ़ी PM मोदी की संपत्ति पीएम मोदी की कुल संपत्ति 30 जून, 2020 को बढ़कर 2.85 करोड़ रुपये हो गई है. साल 2019 के मुकाबले इसमें 36 लाख रुपये की बढ़त हुई है हर साल की तरह, इस साल भी पीएम मोदी ने अपनी संपत्तियों जानकारी दी है 3.कारगिल को कश्मीर से जोड़ने वाली जोजिला टनल का काम शुरू लद्दाख के कारगिल इलाके को कश्मीर घाटी के साथ जोड़ने वाली जोजिला टनल के निर्माण का काम 15 अक्टूबर  से शुरू हो गया है। 4.भारत से तनाव के बीच चीनी राष्ट्रपति ने अपने सैनिकों से कहा- युद्ध की करो तैयारी भारत और चीन के बीच मई की शुरुआत से वास्तविक नियंत्रण रेखा पर पूर्वी लद्दाख में गतिरोध जारी है। इसी बीच चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपने सैनिकों से कहा कि युद्ध की तैयारी पर अपना दिमाग और ऊर्जा लगाने’ का आह्वान किया है। 5.हाथरस कांड : आरोपियों के परिजनों से होगी पूछताछ  हाथरस कांड को लेकरगुरुवार सुबह सीबीआई की टीम कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपियों के परिजनों से पूछताछ के लिए बुलगढ़ी गांव पहुंची। 6.भाजपा महासचिव विजयवर्गीय का ममता सरकार पर बड़ा आरोप भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ममता सरकार पर बहुत बड़ा हमला करते हुए उन्होंने कहा है कि ममता बनर्जी बांग्लादेश से शूटर बुलाकर हमारे कार्यकर्ताओं की हत्या करवा रही है 7.कोरोना की चपेट में आए थे डोनाल्ड ट्रंप के बेटे बैरन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे बैरन ट्रंप भी कोरोना वायरस की चपेट में आए थे, लेकिन अब वह वायरस से उबर चुके हैं। इस बात जानकारी मेलानिया ट्रंप ने दी 8.मुंबई-पुणे में बारिश के कारण 24 घंटे का रेड अलर्ट हैदराबाद के बाद अब आसमानी आफत महाराष्ट्र के दो प्रमुखों शहरों मुंबई और पुणे पर टूट पड़ी है। बुधवार रात से यहां मूसलाधार बारिश हो रही है। उत्तरी कोंकण क्षेत्र समेत मुंबई और ठाणे को रेड अलर्ट पर रखा है।  9.रेड लाइट पर रुकते समय बंद कर लें गाड़ी का इंजन-अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वायु प्रदूषण से निपटने के लिए अभियान शुरू किया है। उन्होंने गुरुवार को लोगों से अपील की है  रेड लाइट पर रुकते समय बंद करें गाड़ी का इंजन 10.ट्रैफिक सिपाही ने छात्र को रोका तो की कुचलने की कोशिश दिल्ली कैंट इलाके में एक छात्र ने ट्रैफिक पुलिस के सिपाही को कार से कुचलने की कोशिश की और बताया जा रहा है कि  करीब चार सौ मीटर तक कार के बोनट पर लटके सिपाही को घुमाता रहा।  

15 अक्टूबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 1363 एपिसोड

क्या है यूनिफार्म सिविल कोड, क्यों उठ रहे यूसीसी पर सवाल, यहां समझिए

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: इस्राइल-हमाल जंग के बीच गाजा पट्टी में अस्पताल पर हवाई हमला

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को 'अमर उजाला संवाद' कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने 'भारत का स्वर्णिम भविष्य' विषय पर अपनी बात रखी। करीब 45 मिनट तक रक्षामंत्री ने आजादी से लेकर अब तक के देश की यात्रा के बारे में बताया। एक बेहद ही रोचक कहानी बताई। जिसके किरदार का नाम 'रामभरोसे' था। 

सहवाग को गाने का बहुत शौक है। वह किशोर कुमार के फैन हैं। बल्लेबाजी के दौरान वह खुद के ऊपर से दबाव कम करने के लिए गाने गाते थे। सहवाग ने इससे जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व ओपनर यासिर हमीद की फरमाइश पूरी की थी। सहवाग ने कहा, ''एक बार पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में मैं गाने गुनगुना रहा था। उसी समय शॉर्ट लेग पर खड़े यासिर हमीद ने सुन लिया। उन्होंने कहा कि भाईजान तेरे जैसा यार कहां...सुना दो। 

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: अभी कब तक सताएगी ये जी जलाने वाली वाली गर्मी

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: गुजरात वालों सावधान, आ रहा है 'बिपरजॉय'

मणिपुर में तीन मई से हिंसा जारी है। अब तक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 2,000 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूरे सूबे में पुलिस, सेना और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है। म्यांमार से सटे इस राज्य में हिंसा को खत्म करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह खुद मैदान में उतर चुके हैं। चार दिनों तक वह सूबे में रहकर पूरे विवाद को खत्म करने की कोशिश करेंगे।

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन:  लोग हंसने में इतनी कंजूसी क्यों करते है? चलिए जानते है

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: ट्रेन से जुड़ी ये खास बातें जानते हैं आप? 

ओडिशा में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा 288 हो गया है। वहीं 850 के करीब लोग घायल हैं। इस घटना के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ओडिशा जाएंगे। इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी घटनास्थल पर पहुंचे थे और हालात का जायजा लिया था। हादसे की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं और सेना को भी बचाव कार्यों में लगा दिया गया है। हादसे को लेकर पीएम मोदी ने बैठक भी बुलाई है।

एप में पढ़ें

Followed