बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
10 January Audio Bulletin: uttar pradesh chief of Bhima Army Chandrasekhar met Om Prakash Rajbhar
आज की बड़ी खबरें

10 जनवरी ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

10 January 2021

Play
1:54
10 January Audio Bulletin: मिनटों में सुनें अबतक की हर News का अपडेट     1 आंध्र प्रदेश : ईडी कोर्ट ने मुख्यमंत्री रेड्डी को समन भेजा आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मामलों को निपटाने वाली एक अदालत ने मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी को कुछ निजी कंपनियों की कथित संलिप्तता में वाले मामले में तलब किया है। 2 नीतीश कुमार: दोस्त और दुश्मन को पहचानने में हुई भूल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। जदयू की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव के वक्त उन्हें पता ही नहीं चला कि कौन उनका दोस्त है और कौन दुश्मन? 3 यूपी: ओम प्रकाश राजभर से मिले भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर भीम आर्मी के प्रमुख और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर ने शनिवार को राजधानी में सुभासपा अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर से मिलकर राजनीतिक हालात पर चर्चा की 4 यूपी में नियम विरुद्ध प्रमोशन पाने वालों पर योगी का कहर, बनाए गए चपरासी-चौकीदार  उत्तर प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और सख्त कदम उठाते हुए बड़ा फैसला लिया है. भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए प्रदेश के सूचना विभाग में 4 अपर जिला सूचना अधिकारियों का डिमोशन किया गया है. इन चारों अधिकारियों को चपरासी, चौकीदार और सिनेमा ऑपरेटर कम प्रचार सहायक के पद पर डिमोट किया गया है 5 उत्तर प्रदेश में मिला बर्ड फ्लू का सबसे खतरनाक वायरस कोरोना वायरस महामारी के बीच देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू का खौफ बढ़ता जा रहा है. बर्ड फ्लू से निपटने के लिए केंद्र के अलावा राज्य सरकारें भी एक्टिव मोड में आ गई हैं. इस बीच बर्ड फ्लू का मामला उत्तर प्रदेश भी पहुंच गया और कानपुर के जू में मरे जंगली मुर्गों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है. 6 यूपी: चूल्हे पर खाना बनाने के विवाद में पत्नी ने बच्चों पर पेट्रोल डाल लगाई आग उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में शनिवार को गैस खत्म होने पर चूल्हे पर खाना बनाने की बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। इस पर महिला ने अपनी छह माह और तीन साल की बेटियों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। 7 किसान आंदोलन को लेकर भाजपा विधायक ने की विवादित टिप्पणी राजस्थान के भाजपा विधायक मदन दिलावर ने  किसान आंदोलन को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन में बैठे किसान हर रोज चिकन बिरयानी सहित अन्य लजीज खानों की पार्टियां कर रहे हैं. यह बर्ड फ्लू फैलाने की साजिश है।' 8 दिल्ली में बर्ड फ्लू की आशंकाः गाजीपुर मुर्गा मंडी 10 दिन के लिए बंद कोरोना वायरस महामारी के बीच देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू का खौफ बढ़ता जा रहा है. तो वही दिल्ली सरकार ने एहतियात के तौर पर शनिवार से गाजीपुर मुर्गा मंडी को 10 दिन के लिए बंद कर दिया है। 9 पाकिस्तान में बिजली हुई गुल पाकिस्तान में तकनीकी खामी के चलते शनिवार देर रात अचनाक से पूरे देश की बिजली गुल हो गई। इसके चलते इस्लामाबाद, लाहौर, कराची, पेशावर और रावलपिंडी समेत सभी अहम शहर पूरी तरह अंधेरे में डूब गए। 10 गो एयर : पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक ट्वीट किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ट्विटर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर निजी एयर लाइंस गो एयर ने एक पालयट को नौकरी से निकाल दिया। कंपनी ने सख्त कदम उठाते हुए वरिष्ठ पायलट को बर्खास्त किया है  

10 जनवरी ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 1363 एपिसोड

क्या है यूनिफार्म सिविल कोड, क्यों उठ रहे यूसीसी पर सवाल, यहां समझिए

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: इस्राइल-हमाल जंग के बीच गाजा पट्टी में अस्पताल पर हवाई हमला

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को 'अमर उजाला संवाद' कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने 'भारत का स्वर्णिम भविष्य' विषय पर अपनी बात रखी। करीब 45 मिनट तक रक्षामंत्री ने आजादी से लेकर अब तक के देश की यात्रा के बारे में बताया। एक बेहद ही रोचक कहानी बताई। जिसके किरदार का नाम 'रामभरोसे' था। 

सहवाग को गाने का बहुत शौक है। वह किशोर कुमार के फैन हैं। बल्लेबाजी के दौरान वह खुद के ऊपर से दबाव कम करने के लिए गाने गाते थे। सहवाग ने इससे जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व ओपनर यासिर हमीद की फरमाइश पूरी की थी। सहवाग ने कहा, ''एक बार पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में मैं गाने गुनगुना रहा था। उसी समय शॉर्ट लेग पर खड़े यासिर हमीद ने सुन लिया। उन्होंने कहा कि भाईजान तेरे जैसा यार कहां...सुना दो। 

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: अभी कब तक सताएगी ये जी जलाने वाली वाली गर्मी

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: गुजरात वालों सावधान, आ रहा है 'बिपरजॉय'

मणिपुर में तीन मई से हिंसा जारी है। अब तक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 2,000 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूरे सूबे में पुलिस, सेना और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है। म्यांमार से सटे इस राज्य में हिंसा को खत्म करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह खुद मैदान में उतर चुके हैं। चार दिनों तक वह सूबे में रहकर पूरे विवाद को खत्म करने की कोशिश करेंगे।

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन:  लोग हंसने में इतनी कंजूसी क्यों करते है? चलिए जानते है

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: ट्रेन से जुड़ी ये खास बातें जानते हैं आप? 

ओडिशा में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा 288 हो गया है। वहीं 850 के करीब लोग घायल हैं। इस घटना के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ओडिशा जाएंगे। इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी घटनास्थल पर पहुंचे थे और हालात का जायजा लिया था। हादसे की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं और सेना को भी बचाव कार्यों में लगा दिया गया है। हादसे को लेकर पीएम मोदी ने बैठक भी बुलाई है।

एप में पढ़ें

Followed