बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Uttar Pradesh News Today 23 October Latest Khabar Uttar Pradesh CM Yogi Agra Mission Shakti Video Conferencing Ballia Murder Case, Dheerendra Pratap Singh Allahabad High Court Corona Infection amar ujala awaaz
उत्तर प्रदेश की ख़बरें

Uttar Pradesh News Today 23 Oct: चंद मिनट में सुनिए उत्तर प्रदेश की अब तक की बड़ी खबरें

23 October 2020

Play
3:16
Uttar Pradesh News Today 23 Oct: आप सुन रहे हैं अमर उजाला आवाज़। मॉर्निंग बुलेटिन में आपके सामने पेश हैं यूपी की अब तक की बड़ी खबरें।  1. मिशन शक्ति: आगरा की महिलाओं-बालिकाओं से मुख्यमंत्री योगी ने किया वर्चुअल संवाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह 10 से 11 बजे तक आगरा के हरीपर्वत थाने में महिलाओं और बालिकाओं से वर्चुअल संवाद किया। दरअसल, यह कार्यक्रम मिशन शक्ति के तहत आयोजित किया गया। इसमें सीएम योगी ने अपराध पीड़ित महिलाओं, महिला सशक्तीकरण पर काम रहे एनजीओ और थानों की महिला हेल्प डेस्क की पुलिसकर्मियों से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से फीडबैक लिया। आपको बता दें कि इसी फीडबैक के आधार पर थानों की मेरिट तय होगी। 2. बलिया हत्याकांड : सात महिलाओं ने वीडियो जारी कर दी आत्मदाह की चेतावनी बलिया जिले के दुर्जनपुर हत्याकांड में रोजाना नए घटनाक्रम सामने आ रहे हैं। दरअसल, मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह की ओर से एफआईआर दर्ज नहीं होने से नाराज महिलाओं ने आत्मदाह की धमकी दी है। महिलाओं ने एक वीडियो जारी करके एलान किया कि अगर एफआईआर दर्ज नहीं हुई तो घर की सभी सातों महिलाएं आत्मदाह कर लेंगी। इससे प्रशासन में हड़कंप मच गया और आला अधिकारी धीरेंद्र के घर पहुंच गए। काफी समझाने पर भी महिलाएं नहीं मानीं तो अधिकारियों ने उन्हें हर हाल में एफआईआर की कॉपी देने का आश्वासन दिया। 3. कोरोना को लेकर हाईकोर्ट सख्त, प्रयागराज सहित यूपी के पांच जिलों में लागू किया यह आदेश उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने कहा कि कोराना संक्रमण की दूसरी लहर फैलने से रोकने के लिए मास्क और सोशल डिस्टेसिंग का सख्ती से पालन अनिवार्य है। इसके लिए पुलिस हर सड़क और गली मोहल्लों में कड़ी निगरानी करे कि कोई भी व्यक्ति बिना मास्क लगाए घर से बाहर न निकले। कोर्ट ने इसकी निगरानी करने वाली टास्क फोर्स को ऐसे अधिकार देने के लिए कहा है, जिससे वो अपना काम आसानी से कर सके। इस आदेश को प्रयागराज के अलावा कानपुर, वाराणसी, लखनऊ और आगरा में अमल लाने का निर्देश दिया गया है। अगले चरण अदालत प्रदेश के अन्य जिलों के लिए भी आदेश पारित करेगी। 4. दूसरे के नाम पर नौकरी करने वाली शिक्षिका बर्खास्त, वसूला जाएगा 31 लाख रुपये वेतन आगरा के बेसिक शिक्षा अधिकारी ने एत्मादपुर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय मितावली में सहायक अध्यापक पद पर तैनात संतोष कुमारी को बर्खास्त कर दिया है। वो कन्नौज में तैनात शिक्षिका के नाम पर नौकरी कर रही थी। दोनों के नाम, जन्मतिथि और पैन एक ही थे। आपको बता दें कि तीन बार नोटिस देने और विज्ञप्ति जारी करने के बाद भी संतोष कुमारी बेसिक शिक्षा अधिकारी के समक्ष अपना पक्ष रखने के लिए नहीं पहुंची। ऐसे में उसे बर्खास्त कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, जून 2020 में वित्त एवं लेखाधिकारी ने यह फर्जीवाड़ा पकड़ा था। संतोष कुमारी नाम से एक टीचर आगरा और और दूसरी कन्नौज जिले में थी। दोनों जन्मतिथि 20 फरवरी 1968 और पैन नंबर भी एक ही पाया गया। इसके बाद मामले की जांच शुरू हुई थी। 5. बांदा में हिस्ट्रीशीटर ने लगाई फांसी, दर्ज हैं 10 आपराधिक मामले बांदा जिले में अतर्रा थाना क्षेत्र के महुटा गांव में एक हिस्ट्रीशीटर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन घटना की वजह घरेलू कलह बता रहे हैं। आपको बता दें कि मृतक पर चित्रकूट और बांदा जिले में 10 आपराधिक केस दर्ज हैं।

Uttar Pradesh News Today 23 Oct: चंद मिनट में सुनिए उत्तर प्रदेश की अब तक की बड़ी खबरें

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 198 एपिसोड

 अमर उजाला डॉट कॉम पर देश-दुनिया की राजनीति, खेल, क्राइम, सिनेमा, फैशन और धर्म से जुड़ी खबरें। सुनें दिनभर की खबरों का हर अपडेट।

फटाफट अंदाज में सुनें उत्तर प्रदेश चुनाव की हर बड़ी खबर

Uttar Pradesh News Today 02 March: नमस्कार। आज है मंगलवार दो मार्च और आप सुन रहे हैं अमर उजाला आवाज़ का मॉर्निंग बुलेटिन। अब हम नजर डालते हैं उत्तर प्रदेश की अब तक की बड़ी खबरों पर...

1. यूपीः हाथरस में बेटी से छेड़छाड़ का मुकदमा वापस न लेने पर पिता को गोलियों से भूना, दो गिरफ्तार

2. यूपी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक पलटने से छह की मौत, 13 घायल

3. यूपी: महिला सिपाही के पति ने सभासद की पत्नी, दो बच्चों को पेट्रोल डाल जिंदा जलाया, लपटों में दफन हुईं चीखें

4. पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री योगी की पहली सभा आज, दिखाएंगे यूपी के विकास मॉडल की झलक

5. एसएसपी साहब! पेट्रोल हुआ महंगा, घोड़ा खरीदने के लिए चाहिए घुड़सवारी का प्रशिक्षण

Uttar Pradesh News Today 01 March: नमस्कार। आज है सोमवार एक मार्च और आप सुन रहे हैं अमर उजाला आवाज़ का मॉर्निंग बुलेटिन। अब हम नजर डालते हैं उत्तर प्रदेश की अब तक की बड़ी खबरों पर...

1. एक साल बाद आज से खुले कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल, बच्चों के स्वागत के लिए हुई सजावट

2. किसान आंदोलन का विस्तार पूर्वांचल, अवध और बुंदेलखंड में करने की तैयारी, महापंचायतों पर जोर

3. यूपी का पहला जिला होगा वाराणसी जहां गंगा में चलेंगी सीएनजी नाव, 10 किमी की रफ्तार से भरेंगी फर्राटा 

4. अपहरण और रंगदारी मांगने के मामले में नौतनवां विधायक अमनमणि भगौड़ा घोषित, घर पर नोटिस चस्पा

Uttar Pradesh News Today 25 Feb: नमस्कार। आज है गुरुवार 25 फरवरी और आप सुन रहे हैं अमर उजाला आवाज़ का मॉर्निंग बुलेटिन। अब हम नजर डालते हैं उत्तर प्रदेश की अब तक की बड़ी खबरों पर...

1. मुलायम की समधन का होगा निलंबन, नगर आयुक्त ने शासन को भेजी संस्तुति

2. कांग्रेस की नदी अधिकार जन यात्रा एक मार्च से, प्रियंका भी हो सकती हैं शामिल

3. लव जिहाद रोकने के लिए मातृ शक्ति को प्रशिक्षित करेगी विहिप, मुहिम को गांव तक ले जाने की योजना

4. यूपी के बलिया में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन बिजली का तार गिरने से किशोर समेत तीन की मौत

Uttar Pradesh News Today 11 Feb: नमस्कार। आज है गुरुवार 11 फरवरी और आप सुन रहे हैं अमर उजाला आवाज़ का मॉर्निंग बुलेटिन। अब हम नजर डालते हैं उत्तर प्रदेश की अब तक की बड़ी खबरों पर...

1. यूपी में फिर पुलिस पर हमला : छेड़खानी की शिकायत पर पहुंची टीम को दबंगों ने पीटा, दरोगा जख्मी

2. कासगंज हत्याकांड: 'वर्दी उतरवाई, पेड़ से बांधकर पीटा, भाले घोंपे', घायल दरोगा ने बयां की खौफनाक दास्तां

3. यूपी: आज तीन बजे जारी होगी त्रिस्तरीय पंचायतों में वार्डों की आरक्षण नीति

4. अलीगढ़ में बिना अनुमति किसान पंचायतः रालोद नेता जयंत चौधरी सहित पांच-छह हजार पर मुकदमा

5. आजमगढ़ में वृद्ध महिला की तेरहवीं में बालाओं ने लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

6. विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी, थाने में हंगामा, मुकदमा दर्ज

7. Sonu Sood: सोनू सूद से गुहार लगाई तो पकड़ा गया बंदर, पूरा मामला जानकर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

Uttar Pradesh News Today 9 Feb: नमस्कार। आज है मंगलवार नौ फरवरी और आप सुन रहे हैं अमर उजाला आवाज़ का मॉर्निंग बुलेटिन। अब हम नजर डालते हैं उत्तर प्रदेश की अब तक की बड़ी खबरों पर...

1. यूपीः वाराणसी-जौनपुर हाइवे पर भीषण हादसा, सात की मौत, 10 घायल

2. पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को न्यायिक हिरासत में लेने का आदेश

3. मथुरा: फूड फैक्टरी की आड़ में बन रहीं थीं नकली दवाएं, ड्रग विभाग ने मारा छापा तो हुआ खुलासा

4. Up Panchayat Election 2021: यूपी में 17 मार्च तक पूरी हो जाएगी पंचायतों की आरक्षण प्रक्रिया, जल्द जारी होगी आरक्षण नीति

5. मैनपुरी: फिर छलका शिवपाल का दर्द, कहा- कुछ लोग नहीं चाहते कि उनके परिवार में एकता हो

6. यूपी: दुष्कर्मी पिता को आखिरी सांस तक कारावास, सजा सुनाने से पहले जज ने पढ़ी भावुक कविता

Uttar Pradesh News Today 8 Feb: नमस्कार। आज है सोमवार आठ फरवरी और आप सुन रहे हैं अमर उजाला आवाज़ का इवनिंग बुलेटिन। अब हम नजर डालते हैं उत्तर प्रदेश की दिनभर की बड़ी खबरों पर...

1. चमोली जल प्रलय में लापता हुए मेरठ के युवक, अनहोनी की आशंका से परिजनों में बेचैनी

2. अयोध्या: धन्नीपुर में मस्जिद के लिए आवंटित जमीन को लेकर दायर की गई याचिका खारिज

3. लखनऊ में दबोचा गया खालिस्तानी आतंकी, दूसरे साथी ने बताई थी लोकेशन

4. फिरोजाबाद: झगड़े के दौरान पत्नी ने खोया आपा, पति की हत्या कर अपने सिर में गोली मारकर दी जान

Uttar Pradesh News Today 8 Feb: नमस्कार। आज है सोमवार आठ फरवरी और आप सुन रहे हैं अमर उजाला आवाज़ का मॉर्निंग बुलेटिन। अब हम नजर डालते हैं उत्तर प्रदेश की अब तक की बड़ी खबरों पर...

1. Uttarakhand Glacier Burst: उत्तर प्रदेश में 1000 किलोमीटर तक हाई अलर्ट, गंगा किनारे सतर्कता बढ़ी

2. 9 फरवरी से खुलने जा रहे माध्यमिक विद्यालयों को लेकर डिप्टी सीएम ने दिए निर्देश, कही ये बातें

3. गाजीपुर: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर उतरा सीएम योगी का हेलीकॉप्टर, लोगों से किया संवाद 

4. मायके से ससुराल नहीं आ रही थी पत्नी तो डीएम से लगाई गुहार, पुलिस ने ऐसे कराई विदाई

5. खौफनाक वारदात: पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट, फिर थाने पहुंचकर कबूला जुर्म

Uttar Pradesh News Today 04 Feb: नमस्कार। आज है गुरुवार चार फरवरी और आप सुन रहे हैं अमर उजाला आवाज़ का इवनिंग बुलेटिन। अब हम नजर डालते हैं उत्तर प्रदेश की दिनभर की बड़ी खबरों पर...

1. जनता दरबार में अवैध कब्जे को लेकर फूटा सीएम योगी का गुस्सा, बोले- किसने की बेदखल करने की हिम्मत

2. नवरीत के परिवार से बोलीं प्रियंका- मैं और मेरी पार्टी आपके साथ, बेटे का बलिदान नहीं जाएगा व्यर्थ

3. अखिलेश यादव का तंज, भाजपा का नया नाम 'भूमिगत जनविरोधी पार्टी' होना चाहिए

4. यूपी: थाने पहुंची युवती शादी की जिद्द पर अड़ी, बोली- किसी भी तरह लगवा दो सात फेरे

5. श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मामला: चौथे केस में छह फरवरी को आ सकता है फैसला

एप में पढ़ें

Followed