बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Uttar Pradesh News Today 2 November Latest Khabar Uttar Pradesh winner of rajya sabha election mathura nandgaon namaz case faizal khan amar ujala awaaz
उत्तर प्रदेश की ख़बरें

Uttar Pradesh News Today 2 Nov: मंदिर में नमाज पढ़ने वाले फैजल ने क्या कहा समेत सुनें यूपी की बड़ी खबरें

2 November 2020

Play
3:30
Uttar Pradesh News Today 2 Nov: अमर उजाला आवाज़ के इवनिंग बुलेटिन में आपका स्वागत है। हम आपके लिए लेकर आए हैं यूपी की दिनभर की बड़ी खबरें। 1. मंदिर में नमाज का मामला: फैजल खान ने मांगी माफी, कहा- सद्भावना के लिए की थी इबादत मथुरा के नंदगांव स्थित विश्व प्रसिद्ध नंदबाबा मंदिर में नमाज पढ़ने का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। इस मामले में यूपी पुलिस ने फैजल खान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब मंदिर में नमाज अदा करने वाले दूसरे आरोपी चांद मोहम्मद और उनके दो साथियों आलोक और नीलेश की तलाश में जुटी है। दरअसल, मंदिर में जौहर की नमाज पढ़ने का फोटो फैजल ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया था। इसके बाद यह पोस्ट वायरल हो गया। तहरीर देने वाले सेवायतों का कहना है कि उनका विरोध मंदिर में आने से नहीं, बल्कि गुपचुप नमाज पढ़ने और इसका फोटो वायरल करने से है। क्योंकि इसके लिए न तो अनुमति ली गई और न ही इसकी अनुमति उन्हें दी गई। इस दौरान फैजल खान ने मंदिर में नमाज अदा करने पर माफी मांगी। उसने कहा कि धार्मिक भावनाएं भड़काने का इरादा कतई नहीं था। वहां कई लोग थे, हमें किसी ने नहीं रोका। 2. लखनऊ: नगर निगम ने कब्जे में लिया आजम खां की बहन को आवंटित बंगला समाजवादी पार्टी के सांसद और पूर्व नगर विकास मंत्री आजम खां की बहन के बंगले को लखनऊ नगर निगम की टीम ने अपने अधिकार में ले लिया। दरअसल,15 अक्टूबर को इस बंगले का आवंटन निरस्त कर दिया गया था, जिसके 15 दिन में बंगला खाली करने का निर्देश दिया गया था। इसके बाद भी आजम की बहन ने बंगले का कब्जा नगर निगम को नहीं दिया था।  3. यूपी में 11 सीटों पर विधान परिषद के चुनाव की अधिसूचना जारी, 5 से 12 नवंबर तक होंगे नामांकन यूपी विधान परिषद में खाली हुईं 11 सीटों पर चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इन 11 सदस्यों के लिए चुनाव एक दिसंबर को होंगे। जिसके लिए 5 से 12 नवंबर को नामांकन किया जाएगा। बता दें कि छह शिक्षक क्षेत्र और पांच स्नातक क्षेत्रों की कुल 11 सीटें छह मई को रिक्त हो गई थीं। 4. यूपी में राज्यसभा के सभी 10 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए, सपा से रामगोपाल यादव उच्च सदन पहुंचे उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर राज्यसभा चुनाव के लिए हुए नामांकन के बाद सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए। चुनाव के लिए मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी। विजेता उम्मीदवारों में भाजपा के आठ, सपा और बसपा का एक-एक प्रत्याशी है। 5. हाथरस कांड में अगली सुनवाई 25 नवंबर को, सोमवार को एडीजी कानून-व्यवस्था कोर्ट में पेश हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में हाथरस कांड की अगली सुनवाई के लिए 25 नवंबर की तारीख तय की गई है। सोमवार को कोर्ट में उत्तर प्रदेश के एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार, गृह सचिव तरुण गाबा और हाथरस के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक कोर्ट में पेश हुए। इससे पहले मामले की जांच कर रही एसआईटी ने उत्तर प्रदेश सरकार को अपनी जांच रिपोर्ट सौंप दी। सूत्रों के मुताबिक, एसआईटी की रिपोर्ट में वरिष्ठ पुलिसकर्मियों की भूमिका पर सवाल उठाए गए हैं। 6. प्रतापगढ़ में डबल मर्डर, ट्रैक्टर निकालने को लेकर हुई कहासुनी में दबंगों ने बाप-बेटे को मारी गोली उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में डबल मर्डर की घटना सामने आई है। हथिगवां के बलीपुर में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। बाप-बेटे की गोली मारकर हत्या की गई है। जानकारी मिली है कि ट्रैक्टर निकालते समय हुई कहासुनी के बाद पड़ोस के दबंगों ने बाप-बेटे को गोली मार दी। गोली लगने से राजेंद्र सिंह और उनके पुत्र अभय सिंह की मौके पर मौत हो गई। 7. फिरोजाबादः कोरोना जांच का सैंपल लेने गई टीम पर हमला, लैब टेक्नीशियन को पीटा फिरोजाबाद में कोरोना संक्रमण की जांच के लिए आयोजित शिविर में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ युवकों ने अभद्रता कर दी। युवकों ने सैंपल लेने का सामान इधर-उधर फेंक दिया और लैब टेक्नीशियन की पिटाई कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को आता देखकर आरोपी भाग खड़े हुए। 8. सोनभद्र: हाथियों के झुंड ने गांव में मचाया आतंक, सात साल की मासूम बच्ची को कुचला उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में हाथियों ने जमकर आतंक मचा दिया। गांव में एक हाथियों ने एक बच्ची को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हाथियों के इस आतंक से लोगों में दहशत का माहौल है।

Uttar Pradesh News Today 2 Nov: मंदिर में नमाज पढ़ने वाले फैजल ने क्या कहा समेत सुनें यूपी की बड़ी खबरें

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 198 एपिसोड

 अमर उजाला डॉट कॉम पर देश-दुनिया की राजनीति, खेल, क्राइम, सिनेमा, फैशन और धर्म से जुड़ी खबरें। सुनें दिनभर की खबरों का हर अपडेट।

फटाफट अंदाज में सुनें उत्तर प्रदेश चुनाव की हर बड़ी खबर

Uttar Pradesh News Today 02 March: नमस्कार। आज है मंगलवार दो मार्च और आप सुन रहे हैं अमर उजाला आवाज़ का मॉर्निंग बुलेटिन। अब हम नजर डालते हैं उत्तर प्रदेश की अब तक की बड़ी खबरों पर...

1. यूपीः हाथरस में बेटी से छेड़छाड़ का मुकदमा वापस न लेने पर पिता को गोलियों से भूना, दो गिरफ्तार

2. यूपी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक पलटने से छह की मौत, 13 घायल

3. यूपी: महिला सिपाही के पति ने सभासद की पत्नी, दो बच्चों को पेट्रोल डाल जिंदा जलाया, लपटों में दफन हुईं चीखें

4. पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री योगी की पहली सभा आज, दिखाएंगे यूपी के विकास मॉडल की झलक

5. एसएसपी साहब! पेट्रोल हुआ महंगा, घोड़ा खरीदने के लिए चाहिए घुड़सवारी का प्रशिक्षण

Uttar Pradesh News Today 01 March: नमस्कार। आज है सोमवार एक मार्च और आप सुन रहे हैं अमर उजाला आवाज़ का मॉर्निंग बुलेटिन। अब हम नजर डालते हैं उत्तर प्रदेश की अब तक की बड़ी खबरों पर...

1. एक साल बाद आज से खुले कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल, बच्चों के स्वागत के लिए हुई सजावट

2. किसान आंदोलन का विस्तार पूर्वांचल, अवध और बुंदेलखंड में करने की तैयारी, महापंचायतों पर जोर

3. यूपी का पहला जिला होगा वाराणसी जहां गंगा में चलेंगी सीएनजी नाव, 10 किमी की रफ्तार से भरेंगी फर्राटा 

4. अपहरण और रंगदारी मांगने के मामले में नौतनवां विधायक अमनमणि भगौड़ा घोषित, घर पर नोटिस चस्पा

Uttar Pradesh News Today 25 Feb: नमस्कार। आज है गुरुवार 25 फरवरी और आप सुन रहे हैं अमर उजाला आवाज़ का मॉर्निंग बुलेटिन। अब हम नजर डालते हैं उत्तर प्रदेश की अब तक की बड़ी खबरों पर...

1. मुलायम की समधन का होगा निलंबन, नगर आयुक्त ने शासन को भेजी संस्तुति

2. कांग्रेस की नदी अधिकार जन यात्रा एक मार्च से, प्रियंका भी हो सकती हैं शामिल

3. लव जिहाद रोकने के लिए मातृ शक्ति को प्रशिक्षित करेगी विहिप, मुहिम को गांव तक ले जाने की योजना

4. यूपी के बलिया में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन बिजली का तार गिरने से किशोर समेत तीन की मौत

Uttar Pradesh News Today 11 Feb: नमस्कार। आज है गुरुवार 11 फरवरी और आप सुन रहे हैं अमर उजाला आवाज़ का मॉर्निंग बुलेटिन। अब हम नजर डालते हैं उत्तर प्रदेश की अब तक की बड़ी खबरों पर...

1. यूपी में फिर पुलिस पर हमला : छेड़खानी की शिकायत पर पहुंची टीम को दबंगों ने पीटा, दरोगा जख्मी

2. कासगंज हत्याकांड: 'वर्दी उतरवाई, पेड़ से बांधकर पीटा, भाले घोंपे', घायल दरोगा ने बयां की खौफनाक दास्तां

3. यूपी: आज तीन बजे जारी होगी त्रिस्तरीय पंचायतों में वार्डों की आरक्षण नीति

4. अलीगढ़ में बिना अनुमति किसान पंचायतः रालोद नेता जयंत चौधरी सहित पांच-छह हजार पर मुकदमा

5. आजमगढ़ में वृद्ध महिला की तेरहवीं में बालाओं ने लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

6. विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी, थाने में हंगामा, मुकदमा दर्ज

7. Sonu Sood: सोनू सूद से गुहार लगाई तो पकड़ा गया बंदर, पूरा मामला जानकर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

Uttar Pradesh News Today 9 Feb: नमस्कार। आज है मंगलवार नौ फरवरी और आप सुन रहे हैं अमर उजाला आवाज़ का मॉर्निंग बुलेटिन। अब हम नजर डालते हैं उत्तर प्रदेश की अब तक की बड़ी खबरों पर...

1. यूपीः वाराणसी-जौनपुर हाइवे पर भीषण हादसा, सात की मौत, 10 घायल

2. पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को न्यायिक हिरासत में लेने का आदेश

3. मथुरा: फूड फैक्टरी की आड़ में बन रहीं थीं नकली दवाएं, ड्रग विभाग ने मारा छापा तो हुआ खुलासा

4. Up Panchayat Election 2021: यूपी में 17 मार्च तक पूरी हो जाएगी पंचायतों की आरक्षण प्रक्रिया, जल्द जारी होगी आरक्षण नीति

5. मैनपुरी: फिर छलका शिवपाल का दर्द, कहा- कुछ लोग नहीं चाहते कि उनके परिवार में एकता हो

6. यूपी: दुष्कर्मी पिता को आखिरी सांस तक कारावास, सजा सुनाने से पहले जज ने पढ़ी भावुक कविता

Uttar Pradesh News Today 8 Feb: नमस्कार। आज है सोमवार आठ फरवरी और आप सुन रहे हैं अमर उजाला आवाज़ का इवनिंग बुलेटिन। अब हम नजर डालते हैं उत्तर प्रदेश की दिनभर की बड़ी खबरों पर...

1. चमोली जल प्रलय में लापता हुए मेरठ के युवक, अनहोनी की आशंका से परिजनों में बेचैनी

2. अयोध्या: धन्नीपुर में मस्जिद के लिए आवंटित जमीन को लेकर दायर की गई याचिका खारिज

3. लखनऊ में दबोचा गया खालिस्तानी आतंकी, दूसरे साथी ने बताई थी लोकेशन

4. फिरोजाबाद: झगड़े के दौरान पत्नी ने खोया आपा, पति की हत्या कर अपने सिर में गोली मारकर दी जान

Uttar Pradesh News Today 8 Feb: नमस्कार। आज है सोमवार आठ फरवरी और आप सुन रहे हैं अमर उजाला आवाज़ का मॉर्निंग बुलेटिन। अब हम नजर डालते हैं उत्तर प्रदेश की अब तक की बड़ी खबरों पर...

1. Uttarakhand Glacier Burst: उत्तर प्रदेश में 1000 किलोमीटर तक हाई अलर्ट, गंगा किनारे सतर्कता बढ़ी

2. 9 फरवरी से खुलने जा रहे माध्यमिक विद्यालयों को लेकर डिप्टी सीएम ने दिए निर्देश, कही ये बातें

3. गाजीपुर: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर उतरा सीएम योगी का हेलीकॉप्टर, लोगों से किया संवाद 

4. मायके से ससुराल नहीं आ रही थी पत्नी तो डीएम से लगाई गुहार, पुलिस ने ऐसे कराई विदाई

5. खौफनाक वारदात: पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट, फिर थाने पहुंचकर कबूला जुर्म

Uttar Pradesh News Today 04 Feb: नमस्कार। आज है गुरुवार चार फरवरी और आप सुन रहे हैं अमर उजाला आवाज़ का इवनिंग बुलेटिन। अब हम नजर डालते हैं उत्तर प्रदेश की दिनभर की बड़ी खबरों पर...

1. जनता दरबार में अवैध कब्जे को लेकर फूटा सीएम योगी का गुस्सा, बोले- किसने की बेदखल करने की हिम्मत

2. नवरीत के परिवार से बोलीं प्रियंका- मैं और मेरी पार्टी आपके साथ, बेटे का बलिदान नहीं जाएगा व्यर्थ

3. अखिलेश यादव का तंज, भाजपा का नया नाम 'भूमिगत जनविरोधी पार्टी' होना चाहिए

4. यूपी: थाने पहुंची युवती शादी की जिद्द पर अड़ी, बोली- किसी भी तरह लगवा दो सात फेरे

5. श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मामला: चौथे केस में छह फरवरी को आ सकता है फैसला

एप में पढ़ें

Followed