आॅटो बाजार में इस साल कई नई कारों ने दस्तक दी तो कई पुरानी कारों को अपडेट किया गया। इसी के साथ कई कार कंपनियां जनवरी, 2019 से कारों पर दाम बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं, लेकिन इससे पहले हर बार की तरह एक बार फिर से स्टॉक क्लियरंस के तहत हर छोटी बड़ी कार पर आॅफर की भरमार हो रही है।
मारुति सुजुकी, टोयोटा और होंडा समेत कई कंपनियां कारों पर डेढ़ लाख रुपए तक का डिस्काउंट दे रही हैं। अगर आप कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो शायद ही आपको इससे बेहतर डिस्काउंट मिले।
Hyundai i10 Sportz
हुंडई की इस हैचबैक कार पर करीब 1.07 लाख रुपए से 1.12 लाख रुपए तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा कार पर कंपनी 1 साल तक की एक्सटेंडेड वारंटी भी दे रही है। हालांकि हुंडई पर मिलने वाले डिस्काउंट का फायदा कार के रंग पर निर्भर है।
Maruti Suzuki Dzire
मारुति सुजुकी की डिजायर पर 90,100 रुपए तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं इसके पेट्रोल वेरिएंट पर 45,100 रुपए का कैश डिस्काउंट और 25,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। बात करें डीजल वेरिएंट की तो कार पर 60,100 रुपए का डिस्काउंट और 30,000 रुपए तक का एक्सचेंज बोनस उपलब्ध है।
Hyundai Elite i20
हुंडई इलाइट आई20 पर 50,000 रुपए तक का डिस्काउंट और कंपनी की तरफ से एक्सटेंडेड वारंटी भी दी जा रही है। वहीं कंपनी ईओन कार पर 50,000 रुपये का डिस्काउंट आॅफर दे रही है।
Ford figo
फोर्ड फिगो पर 1.01 लाख रुपये तक का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है, इसके अलावा कार को एक्सचेंज करते हैं तो 20,000 रुपये तक के डिस्काउंट की भी सुविधा है। फोर्ड फिगो के ट्रेंड एमटी, टाइटैनियम एमटी पेट्रोल वेरिएंट पर कंपनी 58,050 रुपए तक का कैश डिस्काउंट दे रही है।