पर्यावरण संरक्षण के लिए बीते रविवार को वर्ल्ड कार फ्री डे मनाया गया। भारत समेत दुनिया के 100 से ज्यादा देशों के 2500 शहरों में तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
आगे देखें देश-दुनिया में हुए आयोजनों की तस्वीरें:
2 of 9
Car free Day
- फोटो : Twitter
वर्ल्ड कार फ्री डे का यह 19वां आयोजन था। इसके तहत विश्व के कई शहरों में सड़कों पर वाहन चलते नहीं दिखे। कहीं ट्रैफिक पूरी तरह बंद रखा गया तो कहीं सड़क पर ही लोग योग करते दिखे। कई जगहों पर लोग सड़कों पर ही खाने-पीेने से लेकर आराम करते भी दिखाई दिए।
3 of 9
Car free Day
- फोटो : Twitter
दिल्ली में लोगों ने साईकिल चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान 'आप' सरकार की ओर से भी कार्यक्रम हुए। वहीं चंडीगढ़, मुंबई, चेन्नई समेत देश के कई शहरों में लोगों ने जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया।
4 of 9
World Car free day
- फोटो : Twitter
ब्रिटेन और स्कॉटलैंड में इस अवसर पर हुए कार्यक्रमों में लोग व्यापक तौर पर शरीक हुए। बेल्जियम में भी सड़कों पर गाड़ियां बैन रहीं। फ्रांस में 10 शहरों में सड़कों पर कारें नहीं दिखीं। पुर्तगाल में मैराथन और वॉक का आयोजन किया गया। आइसलैंड में भारी बारिश के बावजूद लोगों ने गाड़ियां नहीं निकालीं।
5 of 9
World Car free day
- फोटो : Twitter
ब्रिटेन के लंदन में रास्तों पर ट्रैफिक पूरी तरह बंद रहा। सेंट्रल लंदन में करीब 30 किमी सड़कों पर वाहन बैन रहे। मेयर सादिक खान साइकिल से पूरे शहर में घूमते दिखे। मेयर की सहभागिता देख शहर के लोग भी काफी उत्साहित थे।