फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जापान में टायफून 'जेबी' का कहर, भयानक तूफान में गई नौ लोगों की जान, हजारों घायल

Wed, 05 Sep 2018 12:53 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 05 Sep 2018 12:53 PM IST
विज्ञापन
typhoon 'jebi' outbreak in Japan badly, disaster killed 9 people and wounded thousands
जेबी तूफान

जापान में हर साल तूफान और भूकंप आते हैं जो यहां के लोगों के लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है। सूनामी और टायफून से होने वाली त्रासदी ने अब तक हजारों लोगों को लील लिया है। इस बार जापान में जेबी नाम के शक्तिशाली तूफान ने दस्तक दी है जिसमें अब तक नौ लोगों की जान जा चुकी है।तूफान की तीव्रता इतनी ज्यादा है कि हजारों लोग घायल हुए हैं और मुख्य हवाई अड्डे पर सौकड़ों लोग फंसे हुए हैं।





 

typhoon 'jebi' outbreak in Japan badly, disaster killed 9 people and wounded thousands
जेबी तूफान
जापान के पश्चिमी तट पर तूफान ‘जेबी’ ने मंगलवार को दोपहर में दस्तक दी और इस तूफान कू तूव्रता बढ़ती ही गई।  तूफान की वजह से तेज हवा चलने के साथ ही भारी बारिश भी लगातार जारी है। जिससे बिजली और संचार व्यवस्था भी बाधित है।

 
typhoon 'jebi' outbreak in Japan badly, disaster killed 9 people and wounded thousands
जेबी तूफान
परिवहन मंत्रालय के एक अधिकारी ने एएफपी को बताया कि शक्तिशाली तूफान की वजह से पुलों पर ट्रक पलट गए हैं और कंसाई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की ओर जाने वाले एक पुल से 2,591 टन का टैंकर टकरा गया है। पुल को पहुंची क्षति की वजह से यह कृत्रिम द्वीप जापान के मुख्य हिस्से से कट गया है। यहां मंगलवार को पूरी रात करीब 3,000 लोग फंसे रहे।राहत का काम लगातार जारी है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
typhoon 'jebi' outbreak in Japan badly, disaster killed 9 people and wounded thousands
जेबी तूफान
तूफान की वजह से उठ रही ऊंची-ऊंची लहरों ने हवाई अड्डे के रनवे को भी अपनी आगोश में ले लिया है। इमारतों के बेसमेंट में भी बाढ़ जैसी हालत बना दी है।

 
विज्ञापन
typhoon 'jebi' outbreak in Japan badly, disaster killed 9 people and wounded thousands
जेबी तूफान
यातायात मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार की सुबह एक नाव सेवा से लोगों को हवाई अड्डे से निकट के कोब ले जाया गया। लेकिन फिर भी ऐसे आसार नहीं है कि एक दिन में 400 से ज्यादा विमानों का परिचालन करने वाले इस हवाईअड्डे को जल्द फिर से खोल दिया जाये। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed