जापान में हर साल तूफान और भूकंप आते हैं जो यहां के लोगों के लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है। सूनामी और टायफून से होने वाली त्रासदी ने अब तक हजारों लोगों को लील लिया है। इस बार जापान में जेबी नाम के शक्तिशाली तूफान ने दस्तक दी है जिसमें अब तक नौ लोगों की जान जा चुकी है।तूफान की तीव्रता इतनी ज्यादा है कि हजारों लोग घायल हुए हैं और मुख्य हवाई अड्डे पर सौकड़ों लोग फंसे हुए हैं।
{"_id":"5b8f843d867a55485a40a67c","slug":"typhoon-jebi-outbreak-in-japan-badly-disaster-killed-9-people-and-wounded-thousands","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जापान में टायफून 'जेबी' का कहर, भयानक तूफान में गई नौ लोगों की जान, हजारों घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जापान में टायफून 'जेबी' का कहर, भयानक तूफान में गई नौ लोगों की जान, हजारों घायल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:53 PM IST
विज्ञापन
जेबी तूफान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेबी तूफान
जापान के पश्चिमी तट पर तूफान ‘जेबी’ ने मंगलवार को दोपहर में दस्तक दी और इस तूफान कू तूव्रता बढ़ती ही गई। तूफान की वजह से तेज हवा चलने के साथ ही भारी बारिश भी लगातार जारी है। जिससे बिजली और संचार व्यवस्था भी बाधित है।
जेबी तूफान
परिवहन मंत्रालय के एक अधिकारी ने एएफपी को बताया कि शक्तिशाली तूफान की वजह से पुलों पर ट्रक पलट गए हैं और कंसाई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की ओर जाने वाले एक पुल से 2,591 टन का टैंकर टकरा गया है। पुल को पहुंची क्षति की वजह से यह कृत्रिम द्वीप जापान के मुख्य हिस्से से कट गया है। यहां मंगलवार को पूरी रात करीब 3,000 लोग फंसे रहे।राहत का काम लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जेबी तूफान
तूफान की वजह से उठ रही ऊंची-ऊंची लहरों ने हवाई अड्डे के रनवे को भी अपनी आगोश में ले लिया है। इमारतों के बेसमेंट में भी बाढ़ जैसी हालत बना दी है।
विज्ञापन
जेबी तूफान
यातायात मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार की सुबह एक नाव सेवा से लोगों को हवाई अड्डे से निकट के कोब ले जाया गया। लेकिन फिर भी ऐसे आसार नहीं है कि एक दिन में 400 से ज्यादा विमानों का परिचालन करने वाले इस हवाईअड्डे को जल्द फिर से खोल दिया जाये।