फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जापान में तूफान हेगीबिस का कहर: 225 किमी प्रतिघंटा पहुंची हवा की रफ्तार, 25 की मौत, 1930 उड़ानें रद्द

Sun, 13 Oct 2019 09:26 PM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, टोकियो
वर्ल्ड डेस्क, टोकियो Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 13 Oct 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
Typhoon Hagibis slams Japan Live Updates Train and airlines suspend services
Typhoon Hagibis - फोटो : PTI
जापान में शनिवार को आया शक्तिशाली तूफान 'हेगीबिस' अब राजधानी की ओर बढ़ रहा है। इस तूफान के कारण अब तक 25 लोगों की मौत हो गई है। गंभीर होते हालात के कारण 70 लाख से अधिक लोगों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कहा गया है। लेकिन, सिर्फ 50 हजार लोगों ने ही अपना घर छोड़कर जाना मुनासिब समझा।


Typhoon Hagibis slams Japan Live Updates Train and airlines suspend services
Typhoon Hagibis - फोटो : PTI
जापान में तूफान हगिबीस राजधानी टोक्यो की तरफ 216 किमी की रफ्तार से बढ़ रहा है। तूफान आने से पहले ही इसके प्रभाव के चलते तेज बारिश हुई थी और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया था। तूफान की वजह से परिवहन और बिजली सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। भीषण करार दिए गए तूफान की वजह से पहले ही रग्बी विश्व कप के दो मैचों को रद्द करना पड़ा था।
Typhoon Hagibis slams Japan Live Updates Train and airlines suspend services
Typhoon Hagibis - फोटो : PTI
तूफान के कारण 36 हजार घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। कनागवा और मचीदा जिलों में करीब 45 हजार घरों में बिजली कट गई है। तूफान के कारण 1930 उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं। इस भयावह आपदा से जापान में सड़क, रेल व हवाई यातायात काफी प्रभावित हुआ है।

इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि ' भारत इस मुश्किल घड़ी में जापान के साथ एकजुटता के साथ खड़ा है। भारतीय नौसेना को तुरंत सहायता करने में प्रसन्नता होगी'
 
नौसेना ने तूफान प्रभावित जापान को सहायता प्रदान करने के लिए आईएनएस सह्याद्री और आइएनएस किल्टन को तैनात किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Typhoon Hagibis slams Japan Live Updates Train and airlines suspend services
Typhoon Hagibis - फोटो : PTI
तूफान प्रभावित क्षेत्र के लोगों से सुरक्षित दूसरे स्थान पर जाने के लिए कहा गया है। लोगों को सुरक्षित स्थलों पर पहुंचाने के लिए इंतजाम भी किए गए हैं। टोक्यो की ओर हवाएं 100 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। तेज हवाओं और तूफान के कारण पांच लोग घायल हुए हैं।
 
विज्ञापन
Typhoon Hagibis slams Japan Live Updates Train and airlines suspend services
Typhoon Hagibis - फोटो : PTI
मौसम विभाग के मुताबिक तूफान 24 घंटे में प्रशांत महासागर तट से टकरा सकता है। उसके बाद उसके ग्रेटर टोक्यो की ओर बढ़ने की आशंका है। तटीय शहरों में निकासी केंद्र स्थापित किए गए हैं, और हजारों लोगों को प्रभावित क्षेत्रों से निकाला गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed