इटली के लोम्बार्डी प्रांत में एक आश्चर्यजनक विमान दुर्घटना सामने आई है। यहां एक छोटे विमान पर सवार पायलट और एक यात्री की जान उस वक्त सांसत में आ गई, जब विमान तारों में उलझ कर हवा में लटक गया। गनीमत रहा कि कोई अनहोनी नहीं हुई और पायलट संग यात्री को बचा लिया गया।
आगे की स्लाइड में देखें, कैसे हुई दुर्घटना, कैसे चला बचाव अभियान:
2 of 5
Plane Crash
- फोटो : Social Media
एक छोटा विमान इटली के आल्प्स पर्वत के पास से गुजर रहा था, तभी वहां स्थित प्रातो वेलिनटिना स्की रिसॉर्ट के केबल में फंस कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान का एक विंग टूट गया। गनीमत रहा कि विमान जमीन पर नहीं गिरा।
3 of 5
Plane Crash
- फोटो : Social Media
दुर्घटना के बाद पायलट और यात्री विमान के विंग्स पर जा बैठे। करीब डेढ़ घंटे तक हवा के बीच फंसे रहे। दोनों अपनी जान बचाने के लिए बचाव टीम का इंतजार करने लगे।
4 of 5
Plane Crash
- फोटो : Social Media
विमान के क्रैश होने की जानकारी मिलने के बाद इटली की राष्ट्रीय गुफा और पर्वतीय बचाव इकाई कॉर्पो नाजियोनेल सोकोर्सो अल्पिनो इस्पेलोलोगिको(सीएनएसएएस) ने बचाव अभियान (रेस्क्यू ऑपरेशन) चलाया। इसके बाद 62 साल के पायलट और 55 साल के यात्री को बचाया जा सका।
5 of 5
Plane Crash
- फोटो : SocialMedia
बचाव टीम सीएनएसएएस के प्रवक्ता वाल्टर मिलान ने बताया कि दोनों बहुत ही भाग्यशाली थे। यह चमत्मकार ही कि दोनों की जान बच गई। क्योंकि बचाव अभियान के दौरान भी विमान केबल के बीच ही उलझा रहा। हादसे में पायलट को मामूली चोटें आई हैं। उसे सेंडेलों के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, 55 साल के यात्री को सकुशल बचा लिया गया है।