पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक पुलिस चौकी के पास आईईडी विस्फोट में दो पुलिस अधिकारी मारे गए। देश के सुरक्षा बलों पर यह ताजा लक्षित हमला है।
अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार को अज्ञात हमलावरों ने बाजौर की दाम डोला तहसील में एक पुलिस चौकी के पास एक आईईडी लगाया, जिससे दो पुलिसकर्मियों की मौते पर ही मौत हो गई। मृतक पुलिसकर्मियों की पहचान हवलदार सैयद अहमद और सिपाही इनायतुर रहमान के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दोषियों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।
खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री ने हमले की निंदा की
2 of 6
खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री महमूद खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मुख्यमंत्री महमूद खान ने हमले की निंदा की है और विस्फोट में दो पुलिसकर्मियों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने विस्तृत रिपोर्ट मांगी है और कहा है कि जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाएगा।
काबुल पर तालिबान के कब्जे के बाद हमलों में तेजी
पिछले साल अगस्त में अमेरिकी बलों ने अफगानिस्तान से बीस साल बाद वापसी की थी। इसके बाद काबुल पर तालिबान का कब्जा हो गया। तब से पाकिस्तान के सुरक्षा बलों पर लक्षित हमलों में तेजी देखी गई है।
इसी सप्ताह मारे गए थे दो और पुलिसकर्मी
4 of 6
पोलियो रोधी अभियान के दौरान ड्यूटी पर तैनात ये पुलिसकर्मी मारे गए
- फोटो : सोशल मीडिया
इस सप्ताह की शुरुआत में प्रांत के टेंक जिले में पोलियो के खिलाफ टीकाकरण की ड्यूटी में तैनात दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
जुलाई में अलग-अलग हमलों में चार पुलिसकर्मियों की मौत
5 of 6
जुलाई में मारे गए चार पुलिसकर्मी (सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के एक प्रमुख अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, जुलाई में डेरा इस्माइल खान और टेंक जिलों में अलग-अलग हमलों में चार पुलिसकर्मियों की उस वक्त मौत हो गई थी, जब मोटरसाइकिल पर अज्ञात बंदूकधारियों ने उन पर गोलियां चलाईं थीं।