एक शोध के मुताबिक मतदाताओं को लंबे नेता ज्यादा पंसद आते हैं, मतदाता ऐसे लोगों को ज्यादा वोट देते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि लंबे लोग नेतृत्व अच्छा कर सकते हैं। दुनिया में ऐसे कई नेता हैं जिनकी लंबाई छह फुट है तो कुछ ऐसे नेता भी हैं जिनकी लंबाई पांच फुट ही है।
दुनिया के 13 ऐसे नेताओं की लंबाई की जानकारी लेते हैं और कैसे वो अपने विरोधी से तुलना करते हैं। इन नेताओं को छोटी लंबाई से बड़ी लंबाई के बीच रखा गया है। पहले नंबर पर आते हैं आयरलैंड के राष्ट्रपति माइकल डी हिग्गिंस। माइकल डी हिग्गिंस की लंबाई पांच फुट तीन इंच यानि कि 160 सेंटीमीटर है।
2 of 13
किम जोंग उन
- फोटो : Social media
उत्तरी कोरिया के किम जोंग उन की लंबाई 163 सेंटीमीटर से 170 सेंटीमीटर के बीच है, यानि कि इनकी लंबाई पांच फुट चार इंच से पांच फुट सात इंज के बीच है। अक्सर किम जोेंग उन की लंबाई पांच फुट सात इंच रिपोर्ट की गई है लेकिन ये सूचना कहां से आई है, इसकी कोई पुष्टि नहीं करता।
किम जोंग उन की लंबाई दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून-जे इन से थोड़ी कम है और मून जे इन की लंबाई पांच फुट छह इंच है। जानकारों का मानना है कि किम खुद को लंबा दिखाने के लिए ऐसे जूतों का इस्तेमाल करते हैं, जिसका मतलब यह हो सकता है कि किम की लंबाई पांच फुट चार इंच है।
3 of 13
German Chancellor Angela Merkel
- फोटो : Twitter
जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल की लंबाई पांच फुट पांच इंच यानि कि 165 सेंटीमीटर है। एंजेला मर्केल को इसलिए भी ज्यादा जाना जाता है क्योंकि वैश्विक नेताओं में एक महत्वपूर्ण शख्सियत के रूप में जानी जाती हैं।
4 of 13
जेसिंडा अर्डर्न (फाइल फोटो)
- फोटो : Instagram
न्यूजीलैंड की जेसिंडा अर्डर्न की लंबाई पांच फुट सात इंच यानि कि 170 सेंटीमीटर है। इस साल कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में जेसिंडा अर्डर्न की दुनियाभर में कई बार प्रशंसा भी हुई।
5 of 13
व्लादिमीर पुतिन (फाइल फोटो)
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की लंबाई भी पांच फुट सात इंच यानि कि 170 सेंटीमीटर हैं। व्लादिमीर पुतिन रूसी राजनैतिज्ञ हैं और सात मई 2012 से रूस के राष्ट्रपति पद पर आसीन हैं। पुतिन ने 16 साल तक सोविघत संघ की गुप्तचर संस्था केजीबी में अधिकारी के तौर पर काम किया है।